फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Immersed in the river while playing child , continue to seek

खेलते समय बालक नदी में डूबा, तलाश जारी

Wed, 02 Mar 2016 12:35 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 02 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Immersed in the river while playing child , continue to seek
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव ऊटहा में मंगलवार को दोस्तों के साथ नदी पर गया 12 वर्षीय बालक सूरज अचानक डूब गया। उसकी तलाश में देर शाम तक फायर ब्रिगेड, पुलिस और गोताखोर जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव चौड़ेरा निवासी वेदराम का बेटा सूरज अपने दोस्त अमित और अवनीश के साथ ऊटहा आशाराम के बेटे की शादी के प्रतिभोज में गया था। वहां दोपहर में गांव के पास नदी किनारे अवनीश और अमित शौच करने लगे। इसी दौरान सूरज नदी में तैर रहे केले के तने पर बैठकर खेलने लगा। तभी सूरज केले के तने से फिसलकर पानी में गिर गया और डूबने लगा। उसे डूबते देख अवनीश और अमित ने शोच मचाना शुरू किया। मगर कुछ ही देर में सूरज पानी में समा गया। बच्चों की चीख सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुला लिया। आसपास के गोताखोरों को बालक की तलाश में नदी में उतारा गया है। मगर देर शाम तक उसका कहीं पता नहीं लगा है। सूरज गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। इस हादसे के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।  
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed