फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ilma and Roshan won a bicycle by answering the questions

Shahjahanpur News: सवालों का जवाब देकर इल्मा और रोशन ने जीती साइकिल

Mon, 15 Sep 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ilma and Roshan won a bicycle by answering the questions
शाहजहांपुर में अल मु​श्किल कुशा सोसाइटी के कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित करते अति​​थि। स्र
शाहजहांपुर। अल मुश्किल कुशा खानकाह नेशनल सोसायटी के सभागार में बच्चों के बीच नमाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पांच गांवों, कस्बों और शहर के 13 साल से कम के उम्र के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शेख मौलाना शाही की लिखी पुस्तक ईमान-ए-बेदारी से दीनी व दुनियाबी सवाल किए गए। मौलाना शाही ने कहा कि कौमी, सामाजिक, साहित्यिक, अदबी, तहजीबी आयोजन कराने का मकसद यही है कि बच्चे तालीम हासिल करें और तमाम बुराइयों से दूर रहें।
विज्ञापन

दीनी तालीम से बच्चों को नमाज, गुस्ल, वुजू का तरीका, कुरआन मजीद पढ़ने का तरीका आएगा। प्रतियोगिता में रोशन निवासी ग्राम करनयापुर ने टॉप करते हुए साइकिल जीती। इनके अतिरिक्त इल्मा बानो निवासी ग्राम कटिया बुज़ुर्ग ने भी सर्वोच्च स्थान पाया। उन्हें भी साइकिल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल करीम नियासी हयातपुरा ने दूसरा, मोहम्मद अली ने तीसरा तो मोहम्मद मन्नान, नरगिस, इकरा ने चौथा स्थान पाया। उपाध्यक्ष डॉ.इरफान ह्यूमन, सुधाकर तिवारी, प्रोफसर मोहम्मद रजा खान, कदीर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed