{"_id":"68c329d231a1a59db1059da7","slug":"illegally-stored-fertilizer-caught-in-warehouse-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-152515-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गोदाम में अवैध रूप से भंडारित खाद पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गोदाम में अवैध रूप से भंडारित खाद पकड़ी
विज्ञापन
बाड़ीगांव में गोदाम में जांच करती कृषि विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के बाड़ीगांव में कृषि विभाग और यूपीएल एग्रीकल्चर कंपनी की संयुक्त टीम ने एक गोदाम में अवैध रूप से भंडारित खाद पकड़ी है। यूपीएल कंपनी का लोगो लगाकर फफूंदीनाशक वेबसाइट पर ऑनलाइन बिक्री की जा रही थी। इसके अलावा गोदाम से डीएपी और यूरिया भारी मात्रा में बरामद हुई है। गोदाम को सील कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बृहस्पतिवार को नोएडा से आए यूपीएल कंपनी के प्रतिनिधियों की टीम ने जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर शर्मा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय यादव और आरसी मिशन पुलिस के साथ बाड़ीगांव स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। यहां कंपनी के लोगो पर ऑनलाइन वेबसाइट पर बिक्री किए जा रहे 72 पैकेट फफूंदीनाशक बरामद हुए।
टीम ने यहां से यूरिया और डीएपी भी भारी मात्रा में बरामद की। यूरिया और डीएपी की बोरी से छोटे-छोटे पैकेट तैयार कर बिक्री किए जाते थे। कृषि विभाग की ओर से गोदाम को सील कर दिया गया है। यूपीएल कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से थाना आरसी मिशन में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर शर्मा ने बताया कि गोदाम में रिपैकिंग का कार्य हो रहा था। मौके से मिले उर्वरक और कीटनाशक के नमूने लिए गए हैं।