फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Illegal taxi stand running on the highway

रद्दी की टोकरी में शासन का आदेश...पुवायां में हाईवे पर चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंड

Wed, 18 May 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Illegal taxi stand running on the highway
खुटार रोड पर बस अड्डे के सामने खड़े डग्गामार वाहन - फोटो : POWAYAN
पुवायां। अपर प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने 23 अप्रैल को एसपी को पत्र भेजकर अवैध टैक्सी स्टैंड बंद करने का आदेश दिए थे। 24 से 30 अप्रैल तक अभियान चला कर अवैध टैक्सी स्टैंड बंद कराने का आदेश दिया था। लेकिन, पुवायां तहसील क्षेत्र के पुवायां, खुटार और बंडा में अवैध टैक्सी स्टैंडों पर कार्रवाई नहीं की गई। बिना फिटनेस, परमिट के क्षमता से अधिक सवारियां भर कर दौड़ रहे जर्जर मैजिक वाहनों पर भी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

खुटार रोड पर बस अड्डे के सामने बना स्टैंड
पुवायां में बस स्टैंड के सामने हाईवे पर खुटार जाने के लिए डग्गामार वाहन खड़े रहते हैं। यहां हाईवे पर ही वाहन खड़े कर सवारियां भरी जाती है। इससे रोडवेज की बसों को काफी नुकसान भी होता है, लेकिन पुलिस और प्रशासन अवैध टैक्सी स्टैंड पर कार्रवाई की जरूरत नहीं समझता है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर रोड हाईवे पर बैठाते हैं सवारियां
राजीव चौक पर दिन भर पुलिस तैनात रहती है और पुलिस के सामने ही हाईवे किनारे डग्गामार वाहन चालक सवारियां भरते हैं। यहां भी वाहन चालकों से टैक्सी स्टैंड के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली की जाती है, लेकिन पुलिस के अनुसार पुवायां में कोई टैक्सी स्टैंड ही नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंडा रोड पर लगता है जाम
बंडा मार्ग पर भी अवैध टैक्सी स्टैंड चल रहा है। यहां भी हाईवे पर वाहन खड़े करन सवारियां भरी जाती हैं। राजीव चौक पर शाम को अक्सर बाइकों की चेकिंग की जाती है, लेकिन डग्गामार वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं होती है। यहां वाहन चालकों से पुलिस और टैक्सी स्टैंड के नाम पर वसूली होती है।

डग्गामार वाहनों पर पहले भी कार्रवाई होती रही है और आगे भी शासन के आदेश का पालन कराते हुए कार्रवाई कराई जाएगी। -सुशांत श्रीवास्तव, एसडीएम पुवायां
शासनादेश मिलने के बाद अवैध टैक्सी स्टैंड मामले में मैंने एसडीएम के साथ निकलकर कार्रवाई कराई थी। अगर फिर से शुरू हुए हैं तो अभियान चलाकर उन पर कार्रवाई की जाएगी। -बीएस वीर कुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed