{"_id":"6265a97c9b815144d60242ab","slug":"illegal-taxi-auto-and-bus-stand-will-be-tightened-the-operators-will-be-gangstered-shahjahanpur-news-bly482629479","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में अवैध टैक्सी, आटो और बस स्टैंड पर कसेगा शिकंजा, संचालकों पर लगेगी गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में अवैध टैक्सी, आटो और बस स्टैंड पर कसेगा शिकंजा, संचालकों पर लगेगी गैंगस्टर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के राजकीय इंटर कॉलेज चौराहे पर बना अवैध वाहन स्टैंड। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जनपद में अवैध रूप से संचालित टैक्सी, ऑटो, बस स्टैंड पर शिकंजा कसने का समय आ गया। इन स्टैंड की वजह से लगने वाले जाम को शासन ने गंभीरता से लेते हुए जिलास्तर के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध स्टैंड को हटाकर संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर लगाने के निर्देश दिए हैं। शासन से पत्र आने के बाद परिवहन विभाग और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। अवैध रूप से संचालित स्टैंड को चिह्नित करने का काम शुरू किया जाएगा।
शहर में रोडवेज बस अड्डे, अशफाक नगर चौकी, बरेली मोड़ स्थित अजीजगंज चौकी, राजकीय इंटर कॉलेज तिराहा, सुभाष चौराहा और तहसीलों में तमाम स्थानों पर अवैध टैक्सी, टेंपो, बस स्टैंड का संचालन किया जाता है। इन स्टैंड की वजह से आए दिन जाम की दिक्कत बनी रहती है। सड़क पर वाहन खड़ा होने के कारण आवागमन में भी लोगों को परेशानी होती है। व्यस्त चौराहों पर स्टैंड चलाए जाने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
वहीं दूसरी तरफ असरदार लोग उगाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते आए दिन मारपीट भी होती रहती है। इन समस्या को देखते हुए अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने विधिक कार्रवाई के संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाकर अवैध स्टैंड को बंद कराने, संचालकों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस, प्रशासन की संयुक्त टीम करेंगी कार्रवाई
जनपद में संचालित अवैध वाहन स्टेंड पर पुलिस और प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा। उसके लिए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम का गठन किया जाएगा। नगर निगम को भी सहयोग करने के लिए निर्देशित किया गया।
माफिया के रूप में चिह्नित होंगे संचालक
अवैध रूप से स्टैंड का संचालन करने वालों पर शासन ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने स्टेंड संचालकों को माफिया के रूप में चिह्नित करते हुए उनके विरुद्ध गुंडा एक्ट अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। 30 अप्रैल को पुलिस और प्रशासन के अफसर संयुक्त हस्ताक्षर अभियान के दौरान उनके जनपद में एक भी अवैध टैक्सी, आटो और बस स्टेंड संचालित न होने का प्रमाण पत्र शासन को भेजेंगे।
जनपद में जहां भी अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड का संचालन किया जा रहा, उसे चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस और प्रशासन से बात करने के बाद अवैध टैक्सी, ऑटो और बस स्टैंड को हटाया जाएगा। अभियान चलाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई। किसी भी कीमत पर अवैध रूप से स्टैंड का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। -शांति भूषण पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन