{"_id":"675b74a35a315f7b5a0dc524","slug":"illegal-stands-should-be-removed-from-the-radius-of-one-kilometer-from-the-bus-stand-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-133272-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बस अड्डे से एक किमी के परिधि से हटाए जाएं अवैध स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बस अड्डे से एक किमी के परिधि से हटाए जाएं अवैध स्टैंड
Fri, 13 Dec 2024 05:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 13 Dec 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक को संबोधित करते शाखाध्यक्ष राजेश कुमार पां
शाहजहांपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर बृहस्पतिवार को बस अड्डे पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निगम से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई।
शाखा अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीयकृत मार्गों पर अवैध संचालन व डग्गामार वाहनों के चलते राजस्व को नुकसान हो रहा है। इसपर रोक लगाने के सारे प्रयास विफल साबित होने से चालकों-परिचालकों को नुकसान सहन करना पड़ रहा है। निगम के बस अड्डों के एक किमी. की परिधि से निजी बसों व चार पहिया वाहनों का अवैध संचालन प्रतिबंधित किया जाए। उन्होंने कहा कि संविदा चालकों व परिचालकों के पारिश्रमिक में बढ़ोत्तरी नहीं की गई। इसकी मांग कर्मचारी काफी समय से कर रहे हैं। शाखा मंत्री विनोद मिश्रा ने प्रांतीय कार्यालय से आए मांगपत्र को पढ़कर सुनाया। इस मौके पर प्रदीप दीक्षित, मोनी, अर्चना मिश्रा, इरशाद अली, आदर्श गुप्ता, संतोष तिवारी, राकेश गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, अजय, राहुल शुक्ला आदि मौजूद रहे।