फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Illegal occupation of Panchayatghar land dropped from JCB

पंचायतघर की जमीन पर अवैध कब्जे जेसीबी से गिराए

Sat, 27 Nov 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of Panchayatghar land dropped from JCB
निगोही में श्रीपाल का मकान तोड़ती जीसीबी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही। गांव बिरासिन में प्रधान पति की शिकायत पर पंचायतघर निर्माण के लिए तिलहर नायब तहसीलदार ने निगोही थाना पुलिस व पीएसी के सहयोग ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जे ढहाए। इस दौरान नायब तहसीलदार और ग्रामीणों के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

निगोही विकास खंड की ग्राम पंचायत बिरासिन में पंचायतघर के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। ग्राम पंचायत की प्रधान परमजीत कौर ने ग्राम समाज की जमीन पर प्राथमिक विद्यालय के सामने पंचायतघर का निर्माण किया जाना सुनिश्चित किया है। यहां तालाब नुमा गड्ढे में दो माह पूर्व भराव डलवाया गया था। इस पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। प्रधान के पति के पति जगजीत सिंह उर्फ काले ने पंचायतघर का निर्माण किए जाने की बात कही तो कब्जा करने वाले लोग मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

इसकी शिकायत काले ने प्रशासन से की थी। अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को तिलहर के नायब तहसीलदार चंद्रगुप्त सागर पुलिस और पीएसी के साथ गांव पहुंचे। जेसीबी से कब्जा हटाना शुरू हुुआ तो महिलाओं समेत कई लोग जेसीबी के सामने आ गए। अपनी जमीन बताते हुए खाली न करने के लिए नायब तहसीलदार से नोकझोंक करने लगे। पीएसी ने डंडा फटकार कर उन लोगों को हटाया। इस बीच उन लोगों ने एक व्यक्ति के मकान को गिराने के लिए भी कहा। टीम ने पंचायतघर के निर्माण के आड़े आ रहे कब्जों को हटा दिया और जमीन पर चूना पड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed