फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Illegal encroachments removed from 50 shops in Tilhar

Shahjahanpur News: तिलहर में 50 दुकानों से हटवाए अवैध कब्जे

Fri, 29 Dec 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 29 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachments removed from 50 shops in Tilhar
तिलहर। तहसील मार्ग पर स्थित नगर पालिका की 50 दुकानों से बृहस्पतिवार को अवैध कब्जे हटवाए गए। इस दौरान लोगों की टीम से नोकझोंक भी हुई। बता दें कि अवैध कब्जे को लेकर एक दिन पहले सभासदों ने पालिका परिसर में धरना दिया था।
विज्ञापन


तहसील मार्ग पर एक दशक पहले नगर पालिका ने लगभग 50 दुकानों का निर्माण कराकर आवंटन किया था। आवंटन गलत होने की शिकायत पर तत्कालीन डीएम ने आवंटन रद कर दिए थे। इसके बाद से अभी तक दुकानों का आवंटन नहीं हुआ। तमाम लोगों ने दुकानों पर अवैध कब्जे कर लिए। बुधवार को दुकानों को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर सभासदों ने नगर पालिका में धरना दिया था। पालिकाध्यक्ष के पति व पूर्व अध्यक्ष इमरान खां ने ईओ कल्पना शर्मा को दुकानों से अवैध कब्जे तत्काल हटवाने की मांग की थी। बृहस्पतिवार दोपहर पालिका के वरिष्ठ लिपिक अयूब, इस्लाम अली, सफाई निरीक्षक राजीव कुमार ने दुकानों में रखे सामान को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। कुछ लोगों के न आने पर टीम ने दुकानों के ताले तोड़ दिए। दुकान में रखे सामान की वीडियोग्राफी कर सत्यापन कराया। मोहम्मद अयूब ने बताया कि सभी दुकानों पर नगर पालिका ने ताले लगा दिए गए हैं। सामान हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed