फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Illegal construction dropped from the land of Gram Sabha in Kumbiya Mafi

खुटार के कुंभिया माफी में अवैध कब्जे पर चली जेसीबी

Mon, 02 May 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction dropped from the land of Gram Sabha in Kumbiya Mafi
खुटार के गांव कुंभिया माफी में अवैध निर्माण गिराती जेसीबी - फोटो : KHUTAR
खुटार। गांव कुंभिया माफी में शनिवार को ग्रामसभा पर खड़ी दीवार को जेसीबी से गिराकर अवैध कब्जा हटाया गया। यहां पानी की टंकी का निर्माण प्रस्तावित है। राजस्व अभिलेखों में जमीन बंजर के रूप में दर्ज है।
विज्ञापन

हर घर जल योजना के लिए ग्राम कुंभिया माफी में पानी की टंकी बनवाने के लिए चिह्नित की गई ग्रामसभा की बंजर जगह पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। कई बार कहे जाने के बाद भी किसी ने अवैध कब्जा हटाकर जमीन को खाली करने की जरूरत नहीं समझी। कब्जेदारों ने नींव भरवाने के साथ ही दीवार खड़ी कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद हलका लेखपाल अनुराग ने कब्जेदार को नोटिस जारी करते हुए जमीन खाली करने की चेतावनी दी थी, लेकिन कब्जेदार ने नोटिस पर भी ध्यान नहीं दिया। शनिवार को नायब तहसीलदार आशीष सिंह, एसआई राजेश कुमार, लेखपाल पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और जेसीबी से अवैध निर्माण को गिरा दिया। लेखपाल ने बताया कि गांव में पानी की टंकी निर्माण के लिए लगभग दो बीघा जमीन को खाली कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामसभा की बंजर जगह पर पानी की टंकी का निर्माण होना था। इसीलिए अवैध कब्जेदार को नोटिस दिया गया था, लेकिन नोटिस पर भी ध्यान नहीं देने पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी से अवैध निर्माण गिराकर जगह को खाली कराया गया है। -आशीष सिंह, नायब तहसीलदार पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed