फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   IGNOU Extends Admission and Registration Deadline Until the 30th

Shahjahanpur News: इग्नू ने प्रवेश व पंजीकरण की तिथि 30 तक बढ़ाई

Mon, 16 Mar 2026 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
IGNOU Extends Admission and Registration Deadline Until the 30th
शाहजहांपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने ओडीएल एवं ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए अंतिम तिथि 30 मार्च तक बढ़ा दी है। पुनः पंजीकरण के लिए सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर विलंब शुल्क 200 रुपये के साथ इसी अवधि तक जमा कर सकते हैं। प्रक्रिया में जनवरी-2026 सत्र में सेमेस्टर व मेरिट आधारित व प्रमाणपत्र कार्यक्रमों के प्रतिभागी शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक व प्रमुख डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि इग्नू मुक्त, दूरस्थ व डिजिटल मोड से उच्च शिक्षा प्रदान करने का एक अग्रणी केंद्रीय विश्वविद्यालय है। ऐसे कोई अभ्यर्थी जो उच्च शिक्षा के माध्यम से अपने ज्ञान और कौशल का संवर्धन करना चाहते हैं, वह इग्नू में प्रवेश लेकर अपने कॅरिअर व भविष्य को नई ऊंचाई प्रदान कर सकते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनामिका सिन्हा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए इग्नू की वेबसाइट पर जाकर दिए लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाकर सूचनाओं को अंकित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इग्नू अध्ययन केंद्र स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के समन्वयक डॉ. प्रभात शुक्ला ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में प्रवेश संबंधी जानकारी अध्ययन केंद्र पर आकर ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed