फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   IFFCO Chairman Paid Tribute

Shahjahanpur News: इफको के चेयरमैन ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 05 May 2026 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
IFFCO Chairman Paid Tribute
जेबां में कुंवर रणवीर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते इफको के चेयरमैन दिलीप संघाणी। स्रोत :
पुवायां। इफको के उपाध्यक्ष गांव जेबां निवासी बलवीर सिंह के भाई कुंवर रणवीर सिंह की तेरहवीं संस्कार में इफको के कई अधिकारियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

चेयरमैन दिलीप संघाणी, एमडी केजी पटेल, निदेशक प्रह्लाद सिंह, डॉयरेक्टर मार्केटिंग योगेंद्र कुमार मंगलवार सुबह हेलिकॉप्टर से गांव जेबां पहुंचे। हेलिपैड के पास गांव के तमाम लोग हेलिकॉप्टर देखने पहुंच गए। इसके बाद अधिकारियों ने कुंवर रणवीर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

चेयरमैन ने उपाध्यक्ष बलवीर सिंह सहित परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। लगभग एक घंटे बाद इफको अधिकारी लौट गए। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह ने भी जेबां पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, फायर ब्रिगेड टीम और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed