{"_id":"58752c414f1c1b912bba7c87","slug":"if-you-do-not-cache-the-villagers-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश न मिलने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश न मिलने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ दिन से बैंक ऑफ बड़ौदा में नो कैश की समस्या से जूझ रहे लोगों ने हंगामा कर बैंक गेट के सामने रोड पर जाम लगाया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने ग्राहकों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में एक सप्ताह से नो कैश की समस्या से जूझने से मंगलवार को ग्राहकों का धैर्य जवाब दे गया। सुबह 11 बजे के करीब बैंक के गेट पर सैकड़ों की भीड़ ने बैंक की व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कटरा-खुदागंज मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे आवागमन कुछ देर के लिए ठहर गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जसवीर सिंह भारी फोर्स के साथ जाम स्थल पर पहुंच गए और ग्राहकाें को समझाकर जाम खुलवाया। ग्राहकों का आरोप है कि शाखा प्रबंधक की लापरवाही से ग्राहकों को आठ दिन से भुगतान नहीं मिल रहा है। वहीं शाखा प्रबंधक अशोक कुमार का कहना है कि कैश की डिमांड की गई है। कैश आते ही लोगों को भुगतान किया जायेगा। किसी भी बवाल को देखते हुये थानाध्यक्ष ने शाखा पर पुलिस लगा दी गई है।
विज्ञापन