Shahjahanpur News: अगर करुणा का भाव नहीं तो सारी पढ़ाई-लिखाई व्यर्थ
समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि केवल सिद्धांतों को जान लेना काफी नहीं है। उनके अनुसार आचरण करने पर ही यह माना जा सकता है कि कुछ सीख मिली है। कर्म ही सबसे बड़ी पूजा है। जो करें, उसे ब्रह्म को समर्पित कर दें, यही हमारी परंपरा है। शिक्षा से ही सुंदर जीवन प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन आप बहुत पढ़े लिखे हैं और करुणा का भाव नहीं है तो सब बेकार है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता और गुरु को कभी न भूलने की सीख भी दी।
मुख्य वक्ता राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ के पूर्व कुलपति प्रो. बलराज सिंह चौहान ने विधि की उपाधि और मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। समारोह के अध्यक्ष एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालयों में एसएस कॉलेज और एसएस लॉ कॉलेज भी शामिल है। उन्होंने आश्रम के अधिष्ठाता चिन्मयानंद सरस्वती के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने विधि के छात्रों को सिर्फ वकालत नहीं, दूसरे सेक्टर में भी जाकर काम करने के लिए प्रेरित किया।
इससे पहले समारोह में प्राचार्य प्रो. जेएस ओझा ने तीन वर्षों की शैक्षणिक प्रगति की आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि औसत परिणाम 93 प्रतिशत रहा है। इस दौरान 672 विद्यार्थियों ने त्रिवर्षीय विधि स्नातक, 236 विद्यार्थियों ने पंचवर्षीय विधि स्नातक एवं 52 विद्यार्थियों ने विधि परास्नातक की उपाधि प्राप्त की।
इनको प्रदान की गई उपाधि
- एसएस लॉ कॉलेज से वर्ष 2020, 2021 और 2022 की विधि स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक, प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इनमें वर्ष 2020 में पांच वर्षीय विधि स्नातक छात्र अभिनव दीक्षित, त्रिवर्षीय विधि स्नातक छात्र हर्ष त्रिपाठी तथा विधि परास्नातक छात्रा राखी देवी, वर्ष 2021 में पंच वर्षीय विधि स्नातक अनुगुंज, त्रिवर्षीय विधि स्नातक कशिश तिवारी, विधि परास्नातक बिलाल हसन तथा वर्ष 2022 में विधि परास्नातक शिवा शुक्ला शामिल रहीं।
इनके अलावा डीजीएमसीसी हेडक्वार्टर नई दिल्ली में 15 दिवसीय एक भारत श्रेष्ठ भारत स्वतंत्रता दिवस कैंप 2022 में प्रतिभाग करने व बेस्ट कैडेट अवार्ड जीतने पर एसएस कॉलेज की एनसीसी कैडेट अकांक्षा मिश्रा तथा सीबीएसई की 10वीं कक्षा के डिस्ट्रिक टॉपर एसएसएमवी के छात्र यश गुप्ता को सम्मानित किया गया।
कई पुस्तकों का हुआ विमोचन
समारोह में राज्यपाल ने एसएस लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेएस ओक्षा द्वारा सम्पादित पुस्तक रोल ऑफ पुलिस इन क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम, एसएस कॉलेज के प्रोफेसर अनुराग अग्रवाल और एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर तूलिका सक्सेना द्वारा संयुक्त रूप से संपादित पुस्तक वोकल फॉर लोकल, रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह संपादित पुस्तक फ्यूचर साइंस फॉर सस्टेनबल डेवलपमेंट तथा संस्था द्वारा संरक्षित साप्ताहिक अखबार लोकपहल के दीक्षांत विशेषांक का विमोचन किया।
अकादमिक शोभयात्रा निकाली गई
- कार्यक्रम का शुभारंभ दीक्षांत पंडाल में अकादमिक शोभा यात्रा के आगमन से हुआ। शोभा यात्रा का नेतृत्व एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार ने किया। कॉलेज की छात्राओं ने डॉ. कविता भटनागर के नेतृत्व में कुलगीत प्रस्तुत किया। एसएसएमवी के सचिव अशोक अग्रवाल ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर प्रमुख रूप से एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि संकायाध्यक्ष प्रो. अमित सिंह, कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह, भारतीय विधिज्ञ परिषद नई दिल्ली के सह अध्यक्ष श्रीनाथ त्रिपाठी, बार काउंसिल उप्र के सदस्य व उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र नाथ सिंह, राज्य विधिज्ञ परिषद उप्र के सदस्य देवेंद्र सिंह, एसएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरके आजाद, उप प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी एस. आनंद, सीडीओ एसबी सिंह आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर के मुमुक्षु आश्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का स्वागत करते पूर्व केंद्री