फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If there is difference in measurement of highway land, measurement will be done again.

Shahjahanpur News: हाईवे की जमीन की पैमाइश में अंतर आने पर फिर होगी नाप

Mon, 09 Oct 2023 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
If there is difference in measurement of highway land, measurement will be done again.
खुटार। लखनऊ पलिया हाईवे पर शाहजहांपुर से खुटार के बीच सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। रविवार को बाइपास पर भूमि की पैमाइश की गई। पहले और रविवार को हुई पैमाइश में अंतर आने पर अब सोमवार को फिर से नाप की जाएगी।
विज्ञापन

बाइपास के लिए पहले भी कई बार जमीन की नाप की जा चुकी है। रविवार को फिर पैमाइश होने पर कुछ किसानों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि पहले हुई नाप के बाद आज की नाप में अंतर है और एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर एनएचएआई के अधिकारी और निर्माण करा रही कंपनी के अधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन

मामले से अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। अब सोमवार को फिर से पैमाइश की जाएगी। किसानों का आरोप है कि कुछ लोग प्लाटिंग के फेर में दूसरे किसानों की जमीन बाइपास में निकलवा देना चाहते हैं। यदि एक पक्षीय पैमाइश की गई तो वे लोग विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। पैमाइश उच्च अधिकारियों की देखरेख में होनी चाहिए और किसी के दबाव में नहीं होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed