फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If the progress of Farmer Registry is low, the salary of the accountant will be stopped.

Shahjahanpur News: फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति कम होने पर रुकेगा लेखपाल का वेतन

Mon, 27 Oct 2025 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
If the progress of Farmer Registry is low, the salary of the accountant will be stopped.
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में निर्देश दिए कि 31 अक्तूबर तक जिस लेखपाल की 60 प्रतिशत से कम प्रगति हो, उसके अक्तूबर माह के वेतन पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने तहसीलों के कार्मिकों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति, एसीपी एवं अर्जित अवकाश सहित अन्य लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकार के देयकों का भुगतान 31 अक्तूबर तक करना सुनिश्चित करें। तहसील तिलहर के सबसे ज्यादा आवेदन लंबित होने पर डीएम ने तहसीलदार को 27 अक्तूबर तक भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि भुगतान न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने सभी लेखपालों को मानव संपदा परिचय पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस लेखपाल की मानव संपदा पर फोटो अपलोड नहीं है, वह तत्काल अपलोड कराना सुनिश्चित करे। सभी लेखपालों को एनपीएस अकाउंट अनिवार्य रूप से खुला होना चाहिए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि जिस कृषक का फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, उसे प्रधानमंत्री सम्मान निधि नहीं मिलेगी। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, कृषि उपनिदेशक पीके सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed