{"_id":"5751cd344f1c1b8c49109393","slug":"if-the-power-was-out-on-the-street","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरे तो मिली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरे तो मिली बिजली
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को दिन में शहर के लोग सड़क पर उतर आए तो रात में शहर जगमगाता रहा। सिस्टम कंट्रोल से शहर में रात में कटौती नहीं की गई और लोग चैन की नींद सो पाए। दिन में शेड्यूल रोस्टरिंग के बाद भी रात में आपात कटौती के नाम पर शहर में रोज रात में बिजली कटौती हो रही थी। बताते चलें, पॉवर कारपोरेशन के सिस्टम कंट्रोल से शहरी क्षेत्र में दोपहर दो से चार बजे तक और रात एक से तीन बजे तक चार घंटे कटौती का रोस्टर लागू है, लेकिन बीते मंगलवार से दिन में घंटोें पॉवर कट के साथ रात में भी 11 से तीन बजे तक चार घंटे की आपात कटौती की जाने लगी। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में जमकर नारेबाजी की थी। भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव भी वहां पहुंचे और एसई से बात की थी। एसई आरके अग्र्रवाल ने प्रबंध निदेशक एपी श्रीवास्तव से सुरेश खन्ना की बात कराई थी। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में पहुंचे मिश्रा गुट के व्यापारियों ने भी बिजली सप्लाई में सुधार नहीं होने पर शनिवार से एसई ऑफिस में ताला डाल देने की चेतावनी दी थी। भाजपा, विभिन्न संगठनों के साथ जनता सड़क पर उतरी और अधिकारियों का घेराव हुआ तो बात लखनऊ पहुंची। सपा जिलाध्यक्ष ने बिजली कटौती से त्रस्त जनता के गुस्से से सीएम को अवगत कराया था। ऐसे में बृहस्पतिवार रात सिस्टम कंट्रोल से कटौती नहीं की गई। उधर, रमजान को देखते हुए 24 घंटे बिजली सप्लाई की मांग को लेकर शुक्रवार को भी कई संगठनों ने अफसरों को ज्ञापन दिया।
व्यापारियों ने मांगा बिजली संकट का स्थायी समाधान
रात में होने वाली बिजली कटौती से भले ही लोगों को राहत मिल गई हो, दिन में घंटों होने वाले पॉवर कट और लाइन फाल्ट आदि कारणों से उत्पन्न बिजली संकट का स्थायी समाधान नहीं कराए जाने लोग पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के व्यापारियों ने सर्किल ऑफिस मेें प्रदर्शन करके महकमे के अफसरों को यही संकेत दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता व नगर अध्यक्ष सचिन बाथम के संयुक्त नेतृत्व में व्यापारियों ने देर तक नारेबाजी की। उस वक्त अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल अपने कार्यालय में नहीं थे। लिहाजा व्यापारियों ने वहां मौजूद मिले एक्सईएन विजय कुमार को घेर लिया और मनमानी कटौती पर रोक लगाकर समस्या का स्थायी समाधान किए जाने की मांग की। एक्सईएन ने शक्ति भवन स्थित सिस्टम कंट्रोल के प्रभारी से दूरभाष पर बात करके व्यापारी नेता बाथम को अवगत कराया कि छह जून से जिले का बिजली रोस्टरिंग शेड्यूल बदलने के बाद सप्लाई में सुधार की पूरी उम्मीद है। प्रदर्शन में नारायण दास अग्रवाल, अमित शर्मा, नितेश गुप्ता, उवैस खां, सगीर अहमद अंसारी, शिवकुमार गुप्ता, अनुीाव मेहरोत्रा, निकुंज गुप्ता, बंकिम सूरी, अभिषेक जायसवाल आदि शामिल रहे।
हिताय मोर्चा ने कलक्ट्रेट गेट पर दिया धरना
रमजान माह में रोजेदारों की सुविधा के मद्देनजर सर्व समाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे बिजली सप्लाई समेत अन्य कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। जानकारी पाकर वहां पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट गेट घेरकर आवागमन अवरुद्ध करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष मो. नबी को आड़े हाथों लिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने मेन गेट पर बैठे कार्यकर्ताओं को हटाए नहीं जाने पर कचहरी पुलिस चौकी के प्रभारी से भी नाराजगी व्यक्त की। उनके तेवर देख मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन देकर घर की राह पकड़ ली। धरना-प्रदर्शन में अश्विनी शर्मा, मुश्ताक अहमद, मो. सुहेल, गुलजार हुसैन आदि शामिल रहे। उधर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में रमजान के दौरान बिजली कटोती होने पर आंदोलन का निर्णय किया गया। बैठक में युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अनवार खां, राशिद अली, सतीश शर्मा, फारुख खां, रामप्रेम मिश्रा आदि मौजूद रहे।