फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If the husband refuses to go to the story, then the married woman hangs on the noose

कथा में जाने को लेकर हुए विवाद के बाद फंदे पर लटकी विवाहिता

Fri, 14 Oct 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
If the husband refuses to go to the story, then the married woman hangs on the noose
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव कोला निवासी सुमन ने कथा में जाने से रोकने पर पति से विवाद के बाद कुंडे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। सुमन के परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सुमन (24) बुधवार शाम को गांव में भागवत कथा सुनने जा रही थी। कथा में जाने को लेकर उसकी पति धर्मेंद्र से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद सुमन नहीं गई। दंपती घर की छत पर बने कमरे में लेटने चले गए। सुबह करीब चार बजे धर्मेंद्र की आंख खुली। उसे सुमन बिस्तर पर नहीं मिली। काफी देर तक नहीं आने पर छत से नीचे आकर उसने अपनी मां रामबेटी से सुमन के बारे में पूछा। राजबेटी के इन्कार करने पर धर्मेंद्र छत पर बने दूसरे कमरे में पहुंचा। वहां सुमन साड़ी के फंदे में पंखे के कुंडे से लटकी मिली। जानकारी होने पर सीओ मस्सा सिंह, तहसीलदार चमन सिंह राणा व थाना प्रभारी प्रवीण सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सूचना पर धर्मेंद्र के ससुर आशाराम निवासी गांव मथुरापुर थाना कांट भी पहुंच गए। आशाराम ने पुलिस को बताया कि उनका दामाद काफी समय से बाइक की मांग कर रहा था। जिसे वह पूरा नहीं कर पाया। इसी के चलते दामाद धर्मेंद्र व उसकी मां रामबेटी ने सुमन की हत्या कर उसे फंदे पर लटका दिया। सुमन की तीन साल की बेटी व पांच साल का बेटा है। सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed