{"_id":"69066098516aca1d3d0ece37","slug":"if-something-goes-wrong-for-me-only-my-baba-will-fix-it-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-156544-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मेरी बिगड़ी तो मेरा बाबा ही बनाएगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मेरी बिगड़ी तो मेरा बाबा ही बनाएगा...
विज्ञापन
पुवायां में भजन सुनातीं उमा लहरी। स्रोत आयोजक
पुवायां। श्री श्याम परिवार कल्याण समिति की ओर से शुक्रवार रात कस्बे के एक मैरिज लाॅन में श्री श्याम का षष्ठम जन्मोत्सव एवं भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। मेरी बिगड़ी तो मेरा बाबा ही बनाएगा भजन पर श्रद्धालु झूम उठे।
संकीर्तन में भगवान गणेश की पूजा के बाद वृंदावन के कलाकार अमन मिश्री ने संकीर्तन का शुभारंभ किया। इसके बाद उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से आए हिमांशु राणा के कीर्तनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। जयपुर से आई भजन गायिका उमा लहरी ने बरसाने की छोरी, राधा गोरी गोरी, घट-घट की जनता है, वो हारे का सहारा, लिख डाली जिंदगी तेरे नाम रे सहित कई भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
संकीर्तन में नगर और गांव के श्रद्धालु काफी संख्या में शामिल रहे। आधी रात में फूलों की होली खेली गई और बाबा को 56 भोग लगाया गया। शनिवार सुबह संकीर्तन को विश्राम देने के बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद