{"_id":"b67256bbe12a63df6950104a1ba96390","slug":"if-someone-had-lost-someone-bell-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी को मिला हार तो किसी को घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी को मिला हार तो किसी को घंटी
जलालाबाद।
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को नाम वापसी के साथ ही चुनाव चिन्ह आवंटित होने के कारण ब्लाक परिसर में उम्मीदवारों की भारी भीड़ मौजूद रही। इस दौरान उम्मीदवारों को अनाज ओसाता किसान, कन्नी, किताब, कैमरा, गले का हार, घंटी, पंखा, कैरम, कार, कोट तथा गदा समेत विभिन्न तरह के चुनाव चिन्ह वितरित किये गये। उधर, चुनाव निशान मिल जाने के बाद विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है।
उधर, एसडीएम वंदना त्रिवेदी के निर्देश पर ब्लाक पहुंचे तहसील कर्मियों ने चुनाव आवंटन के साथ ही सभी पदों के प्रत्याशियों को 107-16 के नोटिस तामील कराने के साथ ही तीन दिसंबर को चुनाव को लेकर डीएम तथा एसपी की अध्यक्षता में कोतवाली में आयोजित होने वाली प्रत्याशियों की मीटिंग में सभी को उपस्थित रहने की सूचना दी।