फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If payment is not received from banks highway jam

बैंकों से भुगतान न मिला तो किया हाईवे जाम

Fri, 09 Dec 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Fri, 09 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
If payment is not received from banks highway jam
जाम - फोटो : अमर उजाला
बैंक प्रबंधकों के खिलाफ की नारेबाजी, पुलिस ने खुलवाया जाम
विज्ञापन

 बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की क्षेत्रीय शाखाओं में एक सप्ताह से कैश नहीं है। दस दिन से किसानों के विड्राल फार्म जमा हैं, किंतु उन्हें भुगतान नहीं मिल रहा है। इससे परेशान किसानों ने शुक्रवार को तारापुर तिराहे पर बैंक प्रबंधकों के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए मुरादाबाद-फर्रुखाबाद और जलालाबाद स्टेट हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने लगभग एक घंटे बाद जैसे-तैसे जाम खुलवाया।
क्षेत्र में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की जरीनपुर, सिंगहा युसुफपुर, पृथ्वीपुर ढाई तथा कीलापुर (मिर्जापुर) शाखाएं हैं। इनमें एक सप्ताह से कैश नहीं आया है जिससे लोगों को रोजमर्रा के खर्च चलाने में भी दिक्कत आने लगी है। शुक्रवार को भी बैंकों में नो कैश के बोर्ड देखकर लोगों के  सब्र का बांध टूट गया। सैकड़ों लोगों ने भाकियू नेता उदयवीर यादव तथा सुरजीत कुमार के नेतृत्व में तारापुर तिराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

भाकियू नेता उदयवीर सिंह यादव, रामकिशोर, ईशपाल, कुसुमलता, रामनिवास, रमेश, धर्मपाल, रामदेवी, गंगादेवी, किशोरी देवी आदि ने बताया कि उनके विड्राल फार्म 29 नवंबर से बैंक की जरीनपुर शाखा में जमा हैं, किंतु उन्हें भुगतान नहीं मिल रहा है। आरोप है कि बैंक स्टाफ रसूखदारों को भुगतान दे रहा है जबकि आम लोगों को कैश नहीं होने की बात कहकर टरका रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर जाम लगने की सूचना पर थानाध्यक्ष धनंजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम लगाए लोगों को समझाया कि यह राष्ट्रव्यापी समस्या है। इस तरह जाम लगाकर राहगीरों को परेशान करना ठीक नहीं है। थानाध्यक्ष के समझाने पर भी जाम नहीं खोले जाने पर पुलिस ने भाकियू नेता उदयवीर यादव तथा सुरजीत कुमार को पकड़कर थाने भेज दिया। नेताओं के हटते ही भीड़ छंट गई और जाम खुल गया। थाने आने पर एसओ ने भाकियू नेताओं को कानून व्यवस्था का वास्ता देकर जाम न लगाने की हिदायत देकर छोड़ दिया।

 
एक सप्ताह से बैंक मे कैश नहीं आया है। पिछले सप्ताह दो लाख रुपये आये थे, जो बांट दिए गए। यही हाल क्षेत्र की बाकी बैंक शाखाओं का है। 
- खालिद अख्तर सहायक प्रबंधक, बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक  जरीनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed