{"_id":"694ef419490f491e2d0c72cf","slug":"if-more-than-six-schoolchildren-are-found-in-an-e-rickshaw-it-will-be-seized-district-magistrate-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-161469-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा में छह से अधिक स्कूली बच्चे मिले तो होगा सीज : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा में छह से अधिक स्कूली बच्चे मिले तो होगा सीज : डीएम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्कूली बच्चों को ले जाने वाले ई-रिक्शा में छह से अधिक बच्चों के मिलने पर उसे तत्काल सीज किया जाए। उन्होंने सड़क हादसों को रोकने के लिए कारगर कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश दिए।
डीएम की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी की उपस्थिति में कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में पिछले एक वर्ष के दौरान हुई 418 सड़क दुर्घटनाओं पर गहन समीक्षा की गई। डीएम ने लोक निर्माण विभाग, ट्रैफिक पुलिस, टीएसआई एवं एआरटीओ को निर्देश दिए कि सभी दुर्घटनाओं का एक सप्ताह के भीतर ऑडिट कराया जाए।
किसी विभाग की लापरवाही से दुर्घटना होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर निराश्रित पशु पाए जाने पर संबंधित बीडीओ एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। एआरटीओ को बसों एवं डबल डेकर बसों की फिटनेस की जांच स्वयं करने के निर्देश दिए। संवाद