{"_id":"668c7afd570f36b16007e30c","slug":"if-a-snake-bites-you-dont-brush-it-off-get-anti-venom-applied-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-122352-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सांप काटे तो झाड़फूंक नहीं... लगवाएं एंटी वेनम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सांप काटे तो झाड़फूंक नहीं... लगवाएं एंटी वेनम
Tue, 09 Jul 2024 05:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरसात में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ी हैं। इसको देखते हुए जिले की 15 सीएचसी और राजकीय मेडिकल कॉलेज में एंटी वेनम की पर्याप्त डोज की व्यवस्था कर ली गई है। डाॅक्टरों का कहना है कि सांप के काटने पर झाड़फूंक के चक्कर में न फंसकर अस्पताल में ही इलाज कराएं। समय पर इलाज शुरू होने से मरीज की जान बचाई जा सकती है।
अमूमन देखा जाता है कि सांप के काटने पर लोग झाड़फूंक करने वालों के चक्कर में फंस जाते हैं। फायदा नहीं होने पर मरीज को लेकर अंतिम समय में अस्पताल पहुंचते हैं तब तक उसकी मौत हो जाती है। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बताया कि सांप के काटने पर तुरंत ही सीएचसी या जिला अस्पताल में मरीज को लेकर आएं और एंटी वेनम इंजेक्शन लगवाएं। समय से उपचार शुरू होने पर मरीज की जान बच सकती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रतिदिन दो से तीन मरीज पहुंच रहे मेडिकल काॅलेज
-राजकीय मेडिकल कॉलेज में रोजाना दो से तीन मरीज सांप काटने के प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। इसको देखते हुए प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने आठ सौ वॉयल एंटी वेनम वॉयल मंगा ली हैं। पहले से 200 वॉयल उपलब्ध होने से संख्या एक हजार हो गई है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सलीम अहमद बताते हैं कि एक मरीज पर दस वॉयल का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
80 फीसदी सांपों में नहीं होता जहर
- फिजिशियन डॉ. सलीम ने बताया कि 80 प्रतिशत सांपों में जहर नहीं होने का फायदा झाड़फूंक करने वाले उठाते हैं। कई बार सांप पास से या शरीर के किसी अंग से बिना डसे निकल जाता है। उसके बाद भी लोग देसी उपचार करने वालों के पास पहुंच जाते हैं। झाड़ने से सांप का काटा सही होना मानकर लोग अंधविश्वास में फंस जाते हैं। हकीकत यह होती है कि या तो सांप ने काटा नहीं होता है या फिर वो सांप जहरीला नहीं होता है, लेकिन जिस व्यक्ति को जहरीले सांप ने काटा होता है, उस पर झाड़फूंक का कोई असर नहीं होता। समय निकल जाने पर जब परिजन मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचते हैं तो एंटी वेनम इंजेक्शन भी असर नहीं कर पाता।
-- -- -- -- -
ये बरतें सावधानी
-सांप काटने पर घबराए नहीं। इससे दिल का दौरा पड़ने की आशंका रहती है।
-जिस अंग पर सांप काटे, उसे चलाएं-फिराएं नहीं, बल्कि स्थिर कर दें।
-वहां पर चीरा भी न लगाएं, घरेलू नुस्खे नुकसानदायक हो सकते हैं।
-डॉ. सलीम अहमद, फिजिशियन-राजकीय मेडिकल कॉलेज
-- -- -- -- -
सर्पदंश से इनकी गई जान
-कांट के मीरवैश्यपुर निवासी सुरजीत।
-बंडा के पिपरिया घासी के प्रदीप कुमार।
-पुवायां के सरैया गांव निवासी रमेश चंद्र।
-- -- -- -- -- -- -- -
स्वास्थ्य विभाग के पास एंटी वेनम वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। 15 सीएचसी व राजकीय मेडिकल कॉलेज में सांप काटे के मरीज के आने पर तुरंत उपचार देने के लिए निर्देशित किया गया है।
डॉ. आरके गौतम, सीएमओ