फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Idols of Lord Ganesha will be installed today at Kshatriya Dharamshala and Khirnibagh.

Shahjahanpur News: क्षत्रिय धर्मशाला और खिरनीबाग में आज होगी गणेश मूर्तियों की स्थापना

Mon, 14 Sep 2026 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Idols of Lord Ganesha will be installed today at Kshatriya Dharamshala and Khirnibagh.
शाहजहांपुर में श्री हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज में प्रतिमा पर माल्यार्पण करते संजीव अ​ग्निहो
शाहजहांपुर। गणेश उत्सव मंडल की ओर से सोमवार को चौक स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की जाएगी। वहीं सदर मराठा मंडल की ओर से खिरनीबाग धर्मशाला में गणेश मूर्ति की स्थापना होगी। दोनों स्थानों पर गणेश उत्सव के लिए पंडाल सजाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन




गणेश उत्सव मंडल के आयोजक अनिल माने ने बताया कि सोमवार को विधि-विधान से गणेश मूर्ति की स्थापना की जाएगी। 25 सितंबर को शोभायात्रा के साथ मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

भागवत कथा में सुनाया जड़ भरत और महर्षि दधीचि का प्रसंग
पुवायां। गांव गंगसरा में श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास अरुण कुमार मिश्रा ने जड़ भरत और महर्षि दधीचि के प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि मनुष्य को सांसारिक मोह-माया से दूर रहकर भगवान की भक्ति और सत्कर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।
कथा व्यास ने जड़ भरत के जीवन से वैराग्य और प्रभु भक्ति की सीख दी। वहीं महर्षि दधीचि के प्रसंग के माध्यम से त्याग और परोपकार का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि दूसरों के कल्याण के लिए किया गया त्याग समाज के लिए प्रेरणादायी होता है। कथा के बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद
----------------------------------------

डॉ. तारा पाठक की स्मृति में हुआ सुंदरकांड का पाठ
शाहजहांपुर। श्री हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज की संस्थापिका और जिले की पहली महिला पीएचडी धारक डॉ. तारा पाठक की स्मृति में सुंदरकांड का पाठ, कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया गया।

सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजीव अग्निहोत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव शुक्ला ने कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन और हवन के साथ की। इसके बाद मंजीरों की धुन के बीच सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया गया। दलेलगंज और विद्यालय परिसर में भक्ति गीतों व मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय हो गया।
सुंदरकांड के पाठ के बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ब्यूटी, प्रवक्ता नईमा शकील, मीना, अंजू, दीपशिखा, पल्लवी, आकाश, सिद्धार्थ, मनोज और राहुल आदि मौजूद रहे। संवाद
-------------------
धूमधाम से मनाई कान्हा की छठी

शाहजहांपुर। परशुराम धाम पर महिला ब्राह्मण समाज ने कान्हा की छठी धूमधाम से मनाई। शुभारंभ जेल अधीक्षक जेपी तिवारी और डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा ने किया। ब्राह्मण समाज के प्रदेश महामंत्री हरिसरन बाजपेयी, महिला अध्यक्ष सोनल त्रिपाठी, सीमा बाजपेयी, डॉ. दीपा दीक्षित, सोनल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में श्री हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज में प्रतिमा पर माल्यार्पण करते संजीव अग्निहो

शाहजहांपुर में श्री हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज में प्रतिमा पर माल्यार्पण करते संजीव अग्निहो

शाहजहांपुर में श्री हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज में प्रतिमा पर माल्यार्पण करते संजीव अग्निहो

शाहजहांपुर में श्री हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज में प्रतिमा पर माल्यार्पण करते संजीव अग्निहो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed