फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   I spent the whole night changing the wheels due to a fault in the transformer

Shahjahanpur News: ट्रांसफॉर्मर में खराबी की वजह से पूरी रात करवटें बदलते गुजरी

Wed, 02 Jul 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
I spent the whole night changing the wheels due to a fault in the transformer
शाहजहांपुर। निगोही के मोहल्ला नई बस्ती में ट्रांसफॉर्मर खराब होने की वजह से पूरी रात लोग बिजली के लिए तरसते रहे। गर्मी में बिजली जाने से लोगों को मच्छरों ने सोने नहीं दिया। करीब 13 घंटे के बाद आपूर्ति मिल सकी।
विज्ञापन

कस्बे के बारहराना ट्रांसफाॅर्मर से उपभोक्ताओं को सोमवार को टुकड़ों में बिजली मिली। रात दस बजे के बाद बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उपकेंद्र पर कॉल करने पर ट्रांसफाॅर्मर में फॉल्ट बताया गया। इसके चलते पूरी रात बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। बिजली जाने से इंवर्टर भी डाउन हो गए। पूरी रात मोहल्ले के लोग गर्मी और उमस के कारण परेशान रहे।
विज्ञापन

उन्हें रात जागकर काटना पड़ी। सुबह पानी का संकट खड़ा हो गया। 13 घंटे के बाद पूर्वाह्न 11 बजे बिजली मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। जेई ब्रजेश सिंह ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर में फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बंद रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आज यहां बंद रहेगी बिजली
विद्युत उपकेंद्र हथौड़ा पर नए बीसीबी पैनल लगाने का कार्य होने के चलते सुबह नौ से दिन में तीन बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इसी तरह निगोही रोड उपकेंद्र पर 11 केवीए जलाल नगर फीडर पर एबीसी केबल डालने का कार्य होने के चलते 400 केवी ऊंची मस्जिद वाले ट्रांसफॉर्मर को बुधवार को बंद रखा जाएगा। इस अवधि में पूर्वाह्न 11 से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। बहादुरगंज उपकेंद्र में बुधवार को लकड़ी मंडी वाले 630 केवीए के ट्रांसफार्मर में डबल सर्किट एलटी केबल डालने का कार्य प्रस्तावित है। इस वजह से विद्युत आपूर्ति सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान जज साहब वाली गली, लकड़ी मंडी, पन्नी वाले पोल, बनवारी लाल ज्वैलर्स की तरफ की सप्लाई बाधित रहेगी।

---
कल यहां बंद रहेगी बिजली

229 केवी उपकेंद्र पर तीन जुलाई को सुबह छह से सात बजे तक 33 केवी मेन बस का अनुरक्षण कार्य होगा। इस अवधि में आवास विकास, बहादुरगंज, जमौर, अटसलिया, रोजा, हथौड़ा, निगोही रोड, सिंधौली, बंकाघाट आदि की आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed