{"_id":"ac7c4c4904e559024c4c934026758081","slug":"i-jam-on-the-motorway-all-night-crossing-mirth-nagra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलास नगरा क्रॉसिंग पर हाईवे पूरी रात रहा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलास नगरा क्रॉसिंग पर हाईवे पूरी रात रहा जाम
मीरानपुर कटरा।
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुलास नगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार की रात एक ट्रक का गुल्ला टूटने से जाम लग गया। ट्रक फंसे होने की वजह से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इससे निपटने के लिए ट्रैफिक को कसरक और जैतीपुर मार्ग पर डायवर्ट किया गया। जाम में फंसे यात्रियों का बुरा हाल हो गया। बुधवार सुबह पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक को हटवाया। इसके बाद ही यातायात सामान्य हो सका।
बहगुल नदी और हुलास नगरा क्रॉसिंग के बीच रात करीब आठ बजे बरेली की तरफ से आ रहे एक ट्रक का गुल्ला टूट गया। हुलास नगरा क्रॉसिंग पर वैसे ही जाम की समस्या बनी रहती है। बीच रास्ते में ट्रक फंसा होने की वजह से स्थिति गंभीर हो गई। कुछ ही देर में हाईवे की दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग र्गइं। सूचना मिलते ही कटरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। जाम खुलवाने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। ट्रैफिक को कम करने के लिए कसरक और जैतीपुर मार्ग से वाहन निकाले गए। जाम में फंसी एंबुलेंस को पुलिस ने किसी तरह से रास्ता दिलवाया। एसओ कटरा नरेंद्र सिंह ने कस्बे से क्रेन मंगाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन क्रेन संचालक ट्रक को रास्ते से हटा नहीं पाया। भोर होते ही शाहजहांपुर बरेली मोड़ से बड़ी क्रेन मंगवायी गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हाईवे से हटाया गया। इसके करीब एक घंटे बाद दोनों तरफ से यातायात सामान्य हो पाया। जाम खुलने बाद पुलिस टीम ने राहत की सांस ली।