{"_id":"63d62d26e4dd31330d420891","slug":"husband-wife-dies-in-road-accident-who-going-to-ayodhya-in-shahjahanpur-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीर्थ यात्रा पर अयोध्या जा रहे पीलीभीत के दंपती की सड़क हादसे में मौत, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीर्थ यात्रा पर अयोध्या जा रहे पीलीभीत के दंपती की सड़क हादसे में मौत, छह लोग घायल
Sun, 29 Jan 2023 01:55 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 29 Jan 2023 01:55 PM IST
सार
शाहजहांपुर के खुटार पूरनपुर स्टेट हाईवे पर कोहरे के कारण शनिवार रात दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में एक कार सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि बोलेरो सवार छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार पूरनपुर स्टेट हाईवे पर लौहंगापुर जंगल के पास शनिवार रात करीब एक बजे बोलेरो और अज्ञात वाहन की टक्कर में पीलीभीत के थाना न्यूरिया के गांव बरी निवासी वेदप्रकाश (50) और उनकी पत्नी शकुंतला देवी (48) की मौत हो गई। दंपती तीर्थ यात्रा पर अयोध्या जा रहे थे। बोलेरो सवार छह लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
वेदप्रकाश परिवार के लोगों और रिश्तेदारों के साथ शनिवार रात अयोध्या के लिए निकले थे। लौहंगापुर जंगल में बोलेरो कोहरे के कारण किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में वेदप्रकाश और शकुंतला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दूसरे वाहन का चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से बोलेरो सवार घायलों को सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
सीएचसी पर डॉक्टर ने वेदप्रकाश और शकुंतला देवी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राम सिंह, राम सिंह की पत्नी अनीता देवी, पुत्र आर्यन, अशोक कुमार, अशोक की पत्नी सरिता देवी, आनंद स्वरूप को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वेदप्रकाश के पुत्र कमल कुमार ने पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन