{"_id":"69dd2aa3c395da0d840e566d","slug":"husband-used-to-beat-wife-over-trivial-matters-couple-reaches-settlement-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-170527-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छोटी-छोटी बात पर पीटता था पति, दंपती में हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छोटी-छोटी बात पर पीटता था पति, दंपती में हुआ समझौता
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर सोमवार को 25 पत्रावलियों पर हुई सुनवाई में एक दंपती के बीच समझौता हो गया।
केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि थाना कटरा क्षेत्र के दंपती की शादी को पांच साल हुए थे। पारिवारिक विवाद के चलते महिला दो माह से अपने मायके में रह रही थी। महिला का कहना था कि उसका पति उसे खर्चा नहीं देता है। छोटी-छोटी बातों पर पिटाई करता है। प्रकरण में दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया। उन्हें समझाया-बुझाया गया।
परामर्श के उपरांत दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रहने के लिए तैयार हो गए और आपस में समझौता कर लिया। दंपती को केंद्र से ही विदा किया गया। महिला आरक्षी चंद्रकांता, मोनिका कुमारी, बबीता, आरक्षी साकेत कुमार, रिंकू कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद