फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband murdered with the help of relatives by wife in shahjahanpur

Shahjahanpur: रिश्तेदार संग मिलकर पति की हत्या, गुमराह करती रही पत्नी, पांच साल के बेटे ने खोला राज

Sat, 14 Dec 2024 01:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Dec 2024 01:37 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले के खुटार थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। महिला ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद हादसे में मौत बताकर रोने-बिलखने लगी, लेकिन मासूम बेटे ने उसकी पोल खोल दी।  

विज्ञापन
Husband murdered with the help of relatives by wife in shahjahanpur
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़, जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव टाहखुर्द में नाबालिग रिश्तेदार के साथ पति का सिर कुचलकर हत्या करने के बाद पत्नी ने ईंट का ढेर गिरने से मौत होने का शोर मचाकर रोना शुरू कर दिया। ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो पांच साल के बेटे ने सारी हकीकत बयान कर दी। मासूम के मुताबिक महिला ने ही पति की हत्या की है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। आरोपी नाबालिग घर से भागा हुआ है। 

विज्ञापन


मेहनत-मजदूरी करने वाले यूनुस (40 वर्ष) अपनी बीवी शमीम बानो और सबसे छोटे पांच साल के बेटे अली शान के साथ रहते थे। उनके दो बेटे रिजवान और शाहबान दिल्ली में काम करते हैं। 18 वर्षीय रिजवान की शादी गांव में ही एक लड़की से हुई है। यूनुस का मकान अभी बन रहा है। शनिवार सुबह शमीम बानो घर के बाहर रोने-बिलखने लगी कि मकान निर्माण के लिए आई ईंट के ढेर में लगीं ईंटें गिरने से पति की मौत हो गई। 
विज्ञापन


UP: 'पत्नी कहती है घर मेरे नाम करो... तलाक दे दूंगी', वीडियो जारी कर पति ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में झगड़े के दौरान की हत्या 
ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दे दी। खुटार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस बीच जानकारी पाकर शहर के गदियाना चुंगी मोहल्ले में रहने वाली यूनुस की बहन राबिया भी पहुंच गई। उन्होंने भाभी पर भाई की हत्या का आरोप लगाया। बेटे अली शान ने पुलिस को बताया कि रात में पिता, मां और रिजवान के साले के बीच झगड़ा हो रहा था। मां रिश्तेदार के साथ मिलकर उसके पिता को ईंट से मार रही थी और यूनुस चिल्ला रहा था। 

मासूम के बयान के बाद पुलिस ने शमीम बानो को हिरासत में ले लिया। उसे थाने ले आई। पुलिस ने रिजवान की ससुराल में दबिश दी लेकिन उसका साला घर से भाग गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed