{"_id":"67a9c991b66a280927052e36","slug":"husband-killed-his-wife-and-ran-away-after-covering-her-body-with-sheet-in-shahjahanpur-2025-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: पत्नी की हत्या कर शव पर चादर डालकर भागा पति, ट्यूशन से घर लौटी बेटी तो मंजर देख रह गई सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: पत्नी की हत्या कर शव पर चादर डालकर भागा पति, ट्यूशन से घर लौटी बेटी तो मंजर देख रह गई सन्न
Mon, 10 Feb 2025 03:17 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Feb 2025 03:17 PM IST
सार
शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को चादर से ढक कर आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में मोहल्ला ककरा निवासी साजिदा (30 वर्ष) की उसके पति अफरोज ने हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृत पत्नी के ऊपर चादर डालकर मौके से भाग गया। बेटी के घर आने पर घटना की जानकारी हुई। तब पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos
सोमवार को साजिदा की बेटी सना पड़ोस में पढ़ने के लिए गई थी। उसके जाने के बाद अफरोज ने घटना को अंजाम दिया। करीब 11 बजे बेटी सना लौटी तो उसे घर खाली मिला। मां साजिदा को आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने चादर हटाकर देखा तो शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि सिर पर डंडा मारकर हत्या की गई है। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। सदर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है।
परिजन के अनुसार, अफरोज पत्नी पर शक करने के साथ ही शराब पीने का आदी था। वारदात के बाद अपनी दो बेटी और एक बेटे को लेकर मौके से भाग गया। सदर इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।