फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband killed his son but wife does not believe it in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: पुलिस ने बेटे की हत्या के आरोप में पिता को भेजा जेल, मां को यकीन नहीं, कही यह बात

Wed, 04 Sep 2024 09:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Sep 2024 09:03 PM IST
सार

शाहजहांपुर में पांच साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। पुलिस के खुलासे के मुताबिक बच्चे के पिता ने ही उसकी हत्या की है। आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल किया है। लेकिन हत्यारोपी की पत्नी को अब भी यकीन नहीं है। 

विज्ञापन
Husband killed his son but wife does not believe it in Shahjahanpur
मृतक बच्चे की मां, बच्चे का फाइल फोटो, हत्यारोपी पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के सिंधौली में मारपीट की रंजिश में अपने ही मासूम बेटे गौरव को खन्नौत नदी में धक्का देकर मार डालने के आरोप में भले ही पिता संजीव जेल चला गया हो, लेकिन पति की इस हरकत पर नन्हीं देवी को यकीन नहीं है। वह पड़ोसियों पर ही बेटे की हत्या का शक जता रही है। उनका कहना है कि पुलिस ने पति संजीव को गलत फंसाया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सिंधौली के तिउलक गांव निवासी संजीव अपने मानसिक रूप से अस्वस्थ पांच वर्षीय बेटे गौरव को सोमवार की शाम को बुखार की दवा दिलाने चिनौर गया था। लौटते समय गौरव को पुल की रेलिंग से धक्का देकर नदी में फेंक दिया। इससे गौरव की मौत हो गई। आरोप पड़ोसी बाबूराम, उनके बेटे विवेक पर लगा दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बाद में वारदात का खुलासा किया था। शव को बरामद कर हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पति की हरकत पर पत्नी नन्हीं देवी को यकीन नहीं हो रहा है। वह बार-बार संजीव को निर्दोष बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को नन्हीं देवी ने बताया कि पड़ोसी ने पति को घेरकर बेटे का अपहरण कर लिया। थाने में उनकी सुनवाई नहीं हुई। उन्हीं के पति पर हत्या का आरोप लगाकर जेल भेज दिया। संजीव के पिता मिढई लाल, भाई अंबरीश भी दूसरों पर ही आरोप लगा रहे हैं।

मुखिया गया जेल, रोजी-रोटी का संकट
मेहनत-मजदूरी कर संजीव अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसके परिवार में पत्नी नन्हीं देवी के अलावा बेटे सौरभ व बेटी रूबी हैं। गौरव की हत्या में पुलिस ने संजीव को जेल भेज दिया। ऐसे में नन्हीं देवी के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। नन्हीं देवी ने बताया कि उनके हिस्से में तीन बीघा जमीन है। बच्चों को पालने के लिए वह खुद मेहनत-मजदूरी करेंगी।

सो नहीं पाईं नन्हीं, चेहरे पर दिख रही मायूसी
अपने बेटे गौरव की मौत के बाद मां नन्हीं देवी का बुरा हाल है। बेटे की मौत और पति के जेल जाने पर उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बोली कि गम में वह पूरी रात सो नहीं पाई।

पहले बरगलाता रहा, शव मिलने पर रो पड़ा संजीव
रंजिश का बदला लेने के लिए मासूम बेटे को निर्दयता के साथ खन्नौत नदी के पुल से नदी में फेंकने वाला संजीव कुमार शुरुआत में पुलिस को बरगलता रहा। प्रारंभ में उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। पुलिस के भरोसे में लेने पर रात करीब तीन बजे नदी में उसके बताए स्थान पर शव की तलाश शुरू हुई। 

बेटे का शव मिलने पर वह रो पड़ा। पुलिस की गिरफ्त में वह दहाड़े मारकर रोता रहा। गिरफ्तारी के बाद कचहरी में वकीलों ने उसके कृत्य पर नाराजगी जताई। यहां भी वह रोता रहा। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि जेल जाते समय संजीव के चेहरे पर पछतावे के भाव थे। पुलिस की गिरफ्त में वह कई बार रोया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed