फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband gets life imprisonment for killing woman

महिला की हत्या में पति को आजीवन कारावास

Fri, 03 Dec 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Husband gets life imprisonment for killing woman
शाहजहांपुर। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश अहसान हुसैन ने महिला की हत्या के अपराध में पति प्रेमपाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। साक्ष्य के अभाव में जेठ और जेठानी को बरी कर दिया।
विज्ञापन

सरकारी वकील विनोद कुमार शुक्ला और नीलिमा सक्सेना के मुताबिक पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव उगनपुर मरौरी निवासी लालबहादुर ने अपनी छोटी बहन कुसुम देवी का विवाह बंडा थाना क्षेत्र के गांव भंवरखेड़ा निवासी प्रेमपाल से किया था। 10 अक्तूबर 2015 की शाम चार बजे बहनोई प्रेमपाल ने फोन कर बताया कि उसकी बहन ने आग लगा ली है। सूचना मिलने पर वादी लाल बहादुर परिजन के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि बहन का शरीर पूरा जला हुआ था। इधर-उधर रजाई-गद्दे जले हुए पड़े थे। बहन के मुंह में रुई ठुंसी हुई थी। मौके पर मिट्टी का तेल नहीं था। वादी ने बताया कि आग लगाने का नाटक पति प्रेमपाल ने अपने परिजन के साथ किया था। उसकी बहन ने आग नहीं लगाई थी। उन सब लोगों ने मिलकर फंदे से उसकी बहन का गला घोटा और ऊपर से रजाई-गद्दे डालकर आग लगा दी। उसकी बहन को पति प्रेमपाल, ससुर हरीशंकर, सास, जेठ राजपाल, जेठानी आशा ने बेरहमी से पीटकर गले को फंदे से कसने के बाद आग लगाकर मार डाला है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद विवेचक ने पति प्रेमपाल, जेठ राजपाल और जेठानी आशा के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में भेजा। न्यायालय में मुकदमा चलने के दौरान गवाहों के बयानात और सरकारी वकीलों के तर्कों को सुनने के बाद अदालत ने पति प्रेमपाल को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साक्ष्य के अभाव में जेठ राजपाल और जेठानी आशा को बरी कर दिया। प्रेमपाल पर लगे एक लाख रुपये जुर्माने में से 30 प्रतिशत मृतका के भाई लालबहादुर और तेजराम को बतौर क्षतिपूर्ति देने के आदेश अदालत ने दिए हैं। मृतक कुसुम की छह साल की बेटी अपने मामा के पास रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed