{"_id":"6435b90dac6dfb12bd090706","slug":"husband-gave-triple-talaq-accused-of-running-without-clothes-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1028-123997-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पति ने दिया तीन तलाक, बिना\nकपड़े दौड़ाने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पति ने दिया तीन तलाक, बिना कपड़े दौड़ाने का आरोप लगाया
Wed, 12 Apr 2023 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के क्षेत्र के एक मोहल्ले की विवाहिता के पति ने दहेज कम लाने पर तीन तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि उसे खेतों में बिना कपड़ों के घुमाकर बेइज्जत किया। पुलिस ने पति समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी के एक गांव में हुआ था। बरात के बाद से पति व ससुराली दहेज में बुलेट बाइक व नकद रुपया लाने का दबाव बना रहे थे। इन्कार करने पर खाना नहीं देते थे, साथ ही मारपीट करते थे। इस बीच उसने पुत्र को जन्म दिया।
तभी उसे पता चला कि उसके ससुराली संरक्षित पशुओं की हत्या करते हैं। उसके मना करने पर मारपीट करते हुए जंगल में ले जाकर बिना कपड़ों के घुमाया गया। उसे कीटनाशी पदार्थ पिलाकर मारने की कोशिश की। सात अप्रैल को उसके पति ने मारपीट करते हुए तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद