{"_id":"6a63c3d38aa28ddac404bd64","slug":"husband-and-mother-in-law-arrested-in-womans-death-case-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-179863-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला की मौत के मामले में पति व सास गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला की मौत के मामले में पति व सास गिरफ्तार
विज्ञापन
रोजा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां-बेटे। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र के चरकुई सिसौआ गांव निवासी क्षमता देवी की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार सुबह उनके पति अमित व सास रामवती को गिरफ्तार कर लिया।
हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव भरौना निवासी राजकुमार ने बताया था कि उन्होंने पिछले साल सात मई को बेटी क्षमता देवी की शादी अमित के साथ की थी। ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन दामाद बेटी को दहेज के लिए परेशान करता था। बुधवार शाम बेटी की मौत हो गई, लेकिन सूचना रात 11 बजे मिली।
सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि राजकुमार की तहरीर के आधार पर उनके दामाद अमित, उनकी बेटी के जेठ कृष्णपाल, जेठानी मुरता, समधन रामवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप लगाया गया कि दहेज उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को सीतापुर हाईवे स्थित टेढ़ी पुलिया के पास से अमित व उसकी मां रामवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद