फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hurt by beating by girlfriend's family, young man commits suicide

Shahjahanpur News: प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से आहत होकर युवक ने दे दी जान

Tue, 16 Apr 2024 05:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 16 Apr 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Hurt by beating by girlfriend's family, young man commits suicide
गांव महेशापुर निवासी विपिन कुमार का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
खुटार। गांव महेशापुर निवासी 21 वर्षीय विपिन कुमार की रविवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। विपिन के बड़े भाई ने एक महिला और उसके परिजनों पर विपिन को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। जहर खाने से पहले विपिन ने वीडियो भी बनाए थे।
विज्ञापन


विपिन के भाई बलवीर कश्यप ने बताया कि उनका भाई विपिन अविवाहित था। मैंगो शेक बेचने का ठेला लगाकर गुजर-बसर करता था। एक महिला से विपिन की नजदीकियां थीं। जानकारी पर महिला के परिजनों से विवाद भी हुआ था। उसके घरवालों ने विपिन को 12 अप्रैल को लाठी-डंडों से पीटा था।
विज्ञापन

13 अप्रैल को उन्हें जानकारी मिली कि विपिन गांव के पास पड़ा हुआ है। वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि विपिन ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। विपिन को खुटार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 14 अप्रैल की रात विपिन की मौत हो गई। भाई को महिला और उसके परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलवीर की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार विपिन की जहरीला पदार्थ का खाने से मौत हुई है। सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है।। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

------

महिला से एक बार बात कराने की गुहार -विपिन ने जहर खाने से पहले तीन वीडियो बनाए थे। एक वीडियो में विपिन किसी महिला से एक बार बात कर लेने की गुहार कर रहा है और अब तक हुई गलती के लिए सॉरी बोल रहा है। विपिन वीडियो में कह रहा है कि वह जहर खाने जा रहा है। दूसरे वीडियो में भी वह महिला से बात करने की बात कह रहा है। तीसरे वीडियो में वह किसी व्यक्ति से महिला से बात कराने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed