फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hundreds of consumers are troubled by power cuts

Shahjahanpur News: बिजली कटौती से सैकड़ों उपभोक्ता परेशान

Fri, 22 Aug 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of consumers are troubled by power cuts
शाहजहांपुर। निगोही कस्बे में बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं को सूचना दिए बिना ही ट्रांसफॉर्मरों पर फ्यूज लगाने के कार्य के लिए शटडाउन ले लिया गया। इसके चलते करीब तीन घंटे तक 49 सौ उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपकेंद्र पर एसएसओ सही जानकारी देने के बजाय उपभोक्ताओं को टालते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन में 1:20 बजे उपकेंद्र से कस्बे की बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया। इसके चलते लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हो उठे। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल कर जानकारी की। वहां एसएसओ शिवेग सिंह ने कुछ देर में आपूर्ति आने की बात कहकर लोगों को टालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जेई ने उपभोक्ताओं की कॉल रिसीव नहीं की। इसके चलते लोग परेशान हो उठे। शाम करीब 4:20 बजे बिजली की आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। आपूर्ति बहाल होने के बाद जेई ब्रजेश सिंह ने बताया कि कस्बे के चार ट्रांसफॉर्मरों पर सुरक्षा की दृष्टि से फ्यूज लगाए जाने के लिए शटडाउन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बंद करना पड़ती है पूरे कस्बे की आपूर्ति
निगोही की पचास हजार की आबादी को निगम की टीम ने एक ट्रॉली से जोड़ रखा है। इसमें किसी एक लाइन में फॉल्ट आने पर पूरे कस्बे की आपूर्ति को बंद कर दिया जाता है। कस्बे के यासीन खां ने एक्सईएन से कस्बे को दो हिस्सों में बांटने की मांग की है।
--
आज एक घंटा बंद रहेगी बिजली
132 केवीए उपकेंद्र तिलहर पर शुक्रवार सुबह सात से आठ बजे तक मेन बस का शटडाउन लेकर कार्य कराया जाएगा। पारेषण केंद्र के अधिशासी अभियंता मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि शट डाउन की अवधि में 33 केवीए कटरा, खुदागंज टाउन व रुरल, 33 केवीए बंथरा, वृंदावन कॉलोनी व रुहेलखंड फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
00
11 केवीए के तार लटक रहे, हादसे का इंतजार

कांट। क्षेत्र के मितेपुर गांव के खेतों में 11 केवीए की बिजली की लाइन नीचे तक लटक गई हैं। इससे हादसा होने का डर है। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर शिकायत की, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली है।
गांव के किसानों सत्यपाल, रवि सिंह, प्रेमपाल और राकेश ने बताया कि तार इतनी कम ऊंचाई पर हैं कि कोई भी व्यक्ति छू सकता है। इससे किसानों को खेतों में काम करने में कठिनाई हो रही है। मदनापुर विद्युत उपकेंद्र के जेई को कई बार अवगत करा चुके हैं। कई बार ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। अब तक किसी ने सुध नहीं ली है।
किसानों का कहना है कि बिजली आपूर्ति शुरू रहने की स्थिति में तार टूटने से जान का खतरा है। गांव मितेपुर निवासी किसान सत्यपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने दो माह में कई बार ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। फिर भी तार सही करने कोई नहीं आया है। रवि सिंह ने बताया कि तारों से खतरा बना हुआ है। समाधान नहीं होने पर डीएम कार्यालय जाकर पूरी जानकारी देंगे।


मदनापुर के जेई भोलानाथ ने बताया कि बिजली के खंभों के बीच काफी दूरी होने के कारण तार लटक रहे हैं। जल्द ही एक खंभे का इंतजाम कर व्यवस्था ठीक की जाएगी।

00हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, करंट लगने से बैल मरा
बंडा। गांव सैदापुर में बृहस्पतिवार की सुबह 5ः00 बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। करंट लगने से किसान के बैल मर गया। किसान ने डायल 1912 पर विद्युत निगम की शिकायत की है। गांव निवासी बाबूराम ने बताया कि उनके छप्परनुमा मकान के पास से 11 केवीए की लाइन निकलती है। वह काफी पुरानी व जर्जर है। तार आए दिन टूटकर गिर जाता है। आरोप है कि बिजली निगम के कर्मचारियों से शिकायत भी की लेकिन लाइन सही नहीं कराई गई। बृहस्पतिवार को तार टूटने से मकान में करंट आ गया। इससे बैल मर गया। गनीमत रही परिजन सुरक्षित हैं। इस बाबत जेई जयंत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर नया तार लगवा दिया गया है। बैल मरने की सूचना उन्हें नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed