{"_id":"68dd84a9a043f02c640bb709","slug":"hundreds-of-acres-of-crops-submerged-as-canal-water-filled-the-fields-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-154054-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नहर का पानी खेतों में भरने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नहर का पानी खेतों में भरने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन
तिलहर क्षेत्र के खेतों में भरा शारदा नहर का पानी। संवाद
तिलहर। मीरानपुर कटरा से कांट जाने वाली शारदा नहर का पानी नाले से होकर फतेहपुर गैसरा गांव के खेतों में भर गया। इससे सैकड़ों बीघा खेतों में कटने को तैयार खड़ी धान की फसल डूबकर बर्बाद हो गई।
गांव के राजेश और मुकेश ने बताया कि नहर में मंगलवार की रात क्षमता से अधिक पानी आ जाने से नाला भी उफनने लगा। बाद में नाले से पानी उफनकर खेतों में भर गया। धान के खेत जलमग्न होने से किसानों को अपनी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। गांव के किसानों ने नहर विभाग से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
सिंचाई विभाग (शारदा नहर खंड) के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार भास्कर के अनुसार, विभागीय अभियंताओं और कर्मचारियों की टीम भेजकर नहर से खेतों में हुए जलभराव की जांच कराई जाएगी। संवाद