{"_id":"66a2db3b05a37c2cc0061614","slug":"humidity-made-you-miserable-chances-of-rain-tomorrow-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-123569-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: उमस ने किया बेहाल, कल बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: उमस ने किया बेहाल, कल बारिश के आसार
Fri, 26 Jul 2024 04:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
धूप में बच्चे को लेकर जाती महिला व सर पर दुपट्टा डालकर बचने का प्रयास करती युवती। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन से लेकर शाम तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में बारिश होने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार रात को हल्की बूंदाबांदी हुई थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को उमस परेशान करेगी। शनिवार और रविवार को बारिश होने की संभावना है।