{"_id":"314bcf019dc6a7d21c6e9538b3c67971","slug":"human-rights-sent-a-letter-to-the-commission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार आयोग को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार आयोग को भेजा पत्र
पुवायां (शाहजहांपुर)
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गुधनी निवासी छोटेलाल ने मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को पत्र भेजकर पुवायां पुलिस पर सही धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने की शिकायत की है। उनका आरोप है कि घायल होने के बाद भी उसे ही हवालात में डाल दिया गया था। उसने जांच कराए जाने की मांग की है।
छोटेलाल ने बताया कि 23 अप्रैल को गांव के ही कुछ लोग उसके घर घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। बचाने आए पुत्र राकेश और नीरज को भी पीटा गया। वह रात में ही थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस ने उसे पट्टे से पीटा और गाली गलौज करते हुए 20 हजार रुपये की मांग की। असमर्थता जताने पर उसे हवालात में डाल दिया गया और अगले दिन शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया गया। बचाव के लिए पुलिस ने उसकी ओर से मात्र एनसीआर दर्ज की। काफी खुशामद के बाद लड़कों का मेडिकल कराया गया। पीड़ित ने सही धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने छोटेलाल के आरोपों को गलत बताया है।