{"_id":"5f0370908ebc3e42c50a7d19","slug":"hulasangra-railway-gate-will-remain-closed-tomorrow-vehicles-will-be-changed-after-changing-the-route-shahjahanpur-news-bly411857572","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल बंद रहेगा हुलासनगरा रेलवे फाटक, रूट बदलकर निकलें गे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल बंद रहेगा हुलासनगरा रेलवे फाटक, रूट बदलकर निकलें गे वाहन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर हाईटगेज की मरम्मत के लिए बुधवार को बरेली-लखनऊ नेशनल पर सुबह नौ से शाम छह बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। इधर से गुजरने वाले वाहनों को डायवर्जन करके निकाला जाएगा।
बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग का हाईटगेज 30 जून को कंटेनर की टक्कर लगने से टूट गया था। इसके चलते नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को जाम से भी जूझना पड़ा। इस संबंध में रेल पथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने पुलिस को भेजी सूचना में बताया कि बरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के हाईटगेज की मरम्मत किए जाने की वजह से क्रासिंग पर सुबह नौ से शाम छह बजे तक वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि आठ जुलाई को रेलवे फाटक बंद रहने पर लखनऊ से बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को खैरपुर चौराहे से जैतीपुर से फतेहगंज पूर्वी होकर पास कराया जाएगा। वहीं बरेली की ओर से आने वाले वाहन गांव हुलासनगरा से गांव कसरक होकर निकाले जाने की व्यवस्था की गई है।