फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   hulas nagra crosing

हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम, रेंगते रहे वाहन

Mon, 29 Nov 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
hulas nagra crosing
ुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम की वजह से लगी ट्रकों की कतार - फोटो : SHAHJAHANPUR
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। बरेली-शाहजहांपुर के बीच स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शनिवार को बहुगल नदी के पास दो ट्रक खराब होने के कारण रातभर जाम लगा रहा। इसका असर रविवार शाम तक रहा। वाहन चालकों को रेंग रेंग कर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर वाहन चालकों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। कभी रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने वाले वाहनों के खराब होने की वजह से जाम लग जा रहा है तो कभी नेशनल हाईवे के गड्ढे जाम की समस्या को बढ़ावा दे रहे हैं। शनिवार को बहगुल नदी के निकट एक एक कर दो ट्रक खराब हो गए थे, जिसकी वजह से शनिवार पूरी रात वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा था।
विज्ञापन

रविवार को भी कुछ ऐसे ही हालात देखने को मिले। रविवार सुबह से लगा जाम दोपहर होते-होते कई किलोमीटर लंबा हो गया। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को तमाम कोशिशों के बाद भी रविवार देर शाम तक वाहन चालकों को जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना तुलवाने के लिए हाईवे पर लगी ट्रॉलियों की लाइन
शाहजहांपुर। हरदोई रोड पर रौसर कोठी तिराहे से एक किलोमीटर दूर तक गन्ना लदी ट्रॉलियों की लाइन लग गई। किसान रोजा चीनी मिल में गन्ना तुलवाने के लिए ट्रॉलियों लेकर आए थे। किसानों का आरोप है कि मिल प्रशासन गन्ना तौल में ढिलाई बरत रहा है। इस वजह से किसानों को सर्दी के मौसम में खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ती है। गन्ना तुलवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। उधर, मिल प्रशासन के मुताबिक किसानों को जो पर्ची जारी की जा रही हैं, उसमें गन्ना तुलवाने के लिए समय निर्धारित किया गया है। किसान समय पूर्व आ गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed