{"_id":"666808756fb1788ce805e554","slug":"huge-traffic-jam-on-lucknow-delhi-national-highway-in-shahjahanpur-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर लगा भयंकर जाम, सैकड़ों वाहन फंसे, गर्मी से बेहाल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर लगा भयंकर जाम, सैकड़ों वाहन फंसे, गर्मी से बेहाल हुए लोग
Tue, 11 Jun 2024 01:52 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:52 PM IST
सार
शाहजहांपुर के रोजा में धर्मकांटे पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई। ट्रकों के सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े होने के कारण वाहन फंसने लगे। देखते-देखते हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
हाईवे पर जाम में फंसे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह से भयंकर जाम की स्थिति रही। सुबह दस बजे से तमाम वाहन फंसे रहे लेकिन पुलिस जाम खुलवाने नहीं पहुंची। धर्मकांटे पर तौल कराने आए ट्रकों के गलत ढंग से खड़े होने के कारण जाम लगा था।
विज्ञापन
रोजा रेलवे स्टेशन पर मक्के की रैक आने के बाद लोडिंग-अनलोडिंग के धर्मकांटे पर ट्रकों की कतार लगती है। मंगलवार को रैक आने के बाद न्यू साइडिंग पर जमुही नहर के पास स्थित धर्मकांटे पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई। ट्रकों के सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े होने के कारण वाहन फंसने लगे। देखते-देखते सुबह दस बजे वाहनों की लंबी कतार लग गई। गर्मी में जाम में फंसे वाहन चालक परेशान हो गए। रोडवेज बसों में बैठे यात्री परेशान होने लगे।
विज्ञापन
दोपहर करीब 12:30 बजे तक रोजा थाने की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। दरअसल रोजा बाइपास से अगर वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाता तो अंदर जाम की स्थिति नहीं बनती। रोजा ओवरब्रिज जर्जर होने और सिंगल लेन होने के कारण भी अक्सर यहां जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन