फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   huge fire broke out in the forest of Khutar range in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: खुटार रेंज के चठिया बलरामपुर जंगल में लगी भीषण आग, तमाम पौधे जलने से भारी नुकसान

Tue, 01 Apr 2025 05:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Apr 2025 05:35 PM IST
सार

खुटार रेंज की बिलंदापुर बीट के चठिया बलरामपुर जंगल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों की मदद से वनकर्मियों, पुलिस और दमकल टीम ने आठ घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस बीच तमाम पौधे जलने से भारी नुकसान हुआ है।
 

विज्ञापन
huge fire broke out in the forest of Khutar range in Shahjahanpur
जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार रेंज की बिलंदापुर बीट के चठिया बलरामपुर जंगल में सोमवार सुबह को अचानक आग लग गई। इससे इलाके में खलबली मच गई। आसपास के लोगों ने बताया कि आग सुबह छह बजे ही लग गई थी। दिन में साढ़े 11 बजे एक किसान ने गांव सुजानपुर के प्रधान सतनाम सिंह को आग लगने और आग के जंगल से होते हुए खेतों की और फैलने की आशंका जताते हुए मदद मांगी। खेतों में आग पहुंचने की आशंका से प्रधान सतनाम सिंह, बलकार सिंह, गुरविंदर सिंह, रजविंदर सिंह, एकमजोत सिंह, नवजोत सिंह, सुखविंदर सिंह, रंजीत सिंह सहित तमाम ट्रैक्टर, हैरो, पावर स्प्रे मशीनें लेकर जंगल में पहुंचे। 

विज्ञापन


किसानों ने जुताई करने के साथ ही स्प्रे मशीन से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। किसानों ने वनकर्मियों के साथ ही फायर ब्रिगेड और खुटार पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिसकर्मी और वनकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। पुवायां से दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और दिन में दो बजे आग पर बमुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: 'कसाइयों को जहन्नुम भेजा तो सपा को परेशानी...', अखिलेश पर बरसे योगी; पढ़ें बरेली दौरे की बड़ी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से तमाम पौधे जलकर खाक हो गए। साथ ही तमाम छोटे जंतु भी आग की भेंट चढ़ गए। आग जंगल किनारे खेतों में पहुंचने से बच गई, जिससे गेहूं की फसल में नुकसान होने से बच गया। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी की जा रही है। वनकर्मी नुकसान का आंकलन करने में भी जुटे हैं। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि आग लगने की सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे थे। फायर ब्रिगेड टीम, पुलिसकर्मियों और किसानों की मदद से आग बुझा ली गई है। आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed