फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   How will the smart city be built...the streets and drains of the streets are broken

शहर कैसे बनेगा स्मार्ट सिटी, गलियों की सड़कें और नालियां टूटीं

Fri, 20 May 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
How will the smart city be built...the streets and drains of the streets are broken
हुसैनपुरा में कब्रिस्तान के पास तिराहे पर टूटी नाली - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। स्मार्ट सिटी बनने की ओर अग्रसर शहर के मोहल्लों व कॉलोनियों की गलियों में नालियां टूटी पड़ी हैं और सड़कें जर्जर हैं। इनकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। आईजीआरएस पर शिकायत का फर्जी निस्तारण दिखा दिया जाता है, जबकि स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात के अंधेरे में ऊबड़-खाबड़ गलियों में गिरकर लोग चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम को अवगत कराया, कोई जवाब नहीं
हुसैनपुरा में कब्रिस्तान के पास नाली टूटी हुई है। नाली का पानी सड़क पर बहता रहता है। अक्सर वाहन चालक गली से गुजरते समय टूटी नाली में पहिया चले जाने से चोटिल हो जाते हैं। नाली के टूटे होने से आने वाली परेशानियों को लेकर कई बार नगर निगम को सूचना दी गई। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। डॉ. दिनेश सक्सेना बताते हैं कि नगर निगम जेई को व्हाट्सएप पर स्थिति से अवगत कराया है। लेकिन कोई जबाव नहीं मिला और न ही कोई देखने आया।
विज्ञापन

20 बार पोर्टल पर शिकायत, फर्जी निस्तारण कर दिया
आवास विकास कालोनी में आंबेडकर पार्क के पीछे गली में काफी लंबे समय से 100 मीटर की नाली टूटी पड़ी है। नाली का पानी रास्ते में बहता रहता है। सुअर नालियों में लोटते हैं, जिससे सड़क तक पर गंदगी हो जाती है। इस नाली के निर्माण के लिए कई बार मांग की गई। कॉलोनी के रोहित यादव ने बताया कि करीब 20 बार आईजीआरएस पर भी शिकायत की। मगर फर्जी तरीके से पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण जरूर दिखा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा नगर की नाली तीन से टूटी पड़ी, गली में बहता पानी
इंदिरा नगर कॉलोनी में यशो विक्रम सिंह के आवास से मास्टर केपी के आवास को जाने वाली गली में नाली का भी यही हाल है। दो-तीन साल से यह नाली टूटी पड़ी है। कूड़ा-करकट भर जाने से नाली का पानी गली में आ जाता है। कॉलोनी में रेलवे क्रॉसिंग से ऋषि आश्रम को जाने वाले मार्ग की सड़क जर्जर हो चुकी है, तो नालियां भी टूटी पड़ी हैं। कृष्ण कुमार सक्सेना एडवोकेट ने बताया कि नगर आयुक्त अवगत कराने बावजूद समस्या जस की तस है।
नगर निगम में शामिल होने का कोई लाभ नहीं मिल रहा
नवादा इंदेपुर में उमाशंकर मिश्रा के मकान से परशुराम के मकान तक रास्ता बहुत खराब हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। इसको लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन सड़क नहीं बनी। सड़क के जर्जर होने के साथ ही नालियों की स्थिति भी ठीक नहीं है। सफाई व्यवस्था भी चौपट है, लोगों को परेशानी होती है। शिवम राठौर व अन्य क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगर निगम में शामिल होने का कोई लाभ नहीं है।

मोहल्लों व कॉलोनियों में गलियों की सड़कों व नालियों की मरम्मत का काम करवाया जाता है। जहां कहीं भी इस तरह की समस्या है, उनको दिखवाया जाएगा। जरूरत के हिसाब से निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। - आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता निर्माण, नगर निगम

आवास विकास कॉलोनी में टूटी पड़ी नाली

आवास विकास कॉलोनी में टूटी पड़ी नाली- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed