फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   How to keep the city clean... Only 50 carts to collect garbage, need 180

Shahjahanpur News: कैसे साफ रहे शहर... कूड़ा उठान के लिए सिर्फ 50 ठेलियां, जरूरत 180 की

Mon, 03 Jun 2024 04:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 03 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
How to keep the city clean... Only 50 carts to collect garbage, need 180
नगर निगम के रोशनी गोदाम में खखड़े कबाड़ हुए वाहन। संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम नियमित रूप से शहर में सफाई व कूड़ा उठान का दावा कर रहा है, लेकिन कूड़ा उठान के लिए पर्याप्त ठेली भी नहीं हैं। इस कारण वार्डों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम को कूड़ा उठान के लिए ठेलियां खरीदने को टेंडर की प्रक्रिया पूरी करानी थी, लेकि इसी बीच लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई। इस कारण टेंडर प्रक्रिया अटक गई। ठेलियों की खरीदारी नहीं हो पाई। नगर निगम के पास मौजूद ठेलियां कबाड़ में तब्दील हो चुकी हैं। बताया जाता है कि नगर निगम की 120 ठेलियों में से 70 खराब पड़ी हैं। ये नगर निगम के रोशनी गोदाम में कबाड़ हो रही हैं। 50 ठेलियों से शहर के 60 वार्डों में नियमित रूप से कूड़ा उठान संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पार्षदों ने बताया कि हर वार्ड में तीन ठेलियों की जरूरत है। इस तरह से 60 वार्डों के लिए 180 ठेलियां चाहिए। नगर निगम की आठ में तीन जेसीबी, 40 में 20 ट्रैक्टर-ट्रॉली भी खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

नहीं हो रही सुनवाई
हम अपने वार्ड में बहुत अच्छा काम करना चाहते हैं, पर नगर निगम के अधिकारी सुनते ही नहीं हैं। हम छह माह से ठेलियों की मांग कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ठेलियों की खरीदारी की जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नगर निगम के पास संसाधनों की कमी है। - रामबरन सिंह चंदेल, पार्षद, बृज विहार

-----
संसाधनों को पूरा कराने पर दें ध्यान
नगर निगम संसाधनों की पूर्ति ही नहीं कर पा रहा है। वार्डों में साफ-सफाई और कूड़ा उठान कैसे संभव हो पाएगा। पार्षद अपने क्षेत्र में अगर कुछ करवाना चाहें तो नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी सहयोग नहीं करते हैं। सबसे पहले संसाधनों को पूरा कराने पर ध्यान देना चाहिए।

- विपिन सिंह यादव, पार्षद, बाबूजई
-----
आचार संहिता लगने के कारण टेंडर प्रक्रिया को पूरा नहीं कराया जा सका। इसलिए ठेलियों को खरीदने में देरी हो रही है। आचार संहिता के खत्म हाेते ही संसाधनों की कमी को दूर किया जाएगा।
- डॉ. विपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed