{"_id":"624f32ea886aa63c285d8b94","slug":"hot-weather-scorched-by-the-gusts-of-wind-shahjahanpur-news-bly4807106139","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्म पछुआ हवा के थपेड़ों ने दोपहर से शाम तक बरसाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्म पछुआ हवा के थपेड़ों ने दोपहर से शाम तक बरसाई आग
विज्ञापन
शाहजहांपुर में तेज धूप से बचने के लिए चेहरे पर दुपट्टा बांधकर स्कूटी से जाती युवती । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से पछुआ हवा की रफ्तार बृहस्पतिवार को थोड़ी कम हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप में तेजी आई तो हवा के झोंके गर्म होकर आग बरसाने लगे। हालांकि, रात में वातावरण में आर्द्रता बढ़ने पर न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री घटकर 18.8 डिग्री सेल्सियस हुआ, लेकिन दिन में गर्मी ने तेवर दिखाए तो अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़कर 39.5 डिग्री सेल्सियस हो गया।
रात में पारा मामूली तौर पर लुढ़कने और आर्द्रता 60 प्रतिशत से अधिक होने के कारण नम हवा थोड़ी ठंडक का आभास कराती रही। पंखे भी ठंडी हवा देते रहे। सुबह सात बजे तक मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन बाद में सूरज जैसे-जैसे आसमान पर चढ़ा, उसकी किरणें प्रखर होने लगीं। दस बजे के बाद वायुदाब में कमी के बावजूद हवा की गति बढ़ने लगी। तब तक धूप इतनी तेज हो चुकी थी कि सूरज के ताप से हवा की ठंडक गायब हो गई और लू की लपटें जनजीवन को बेहाल करने लगीं।
गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर लोगों ने सुबह के वक्त घरों से निकलकर बाजारों में पहुंचना शुरू कर दिया। ज्यादातर लोगों ने इस दौरान घर-गृहस्थी की चीजों की खरीदारी कर ली। इसलिए दोपहर के वक्त सड़कों से लेकर बाजारों में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों तक ग्राहकों की भीड़ कम रही। शाम चार बजे के बाद सूरज के अस्ताचल की ओर बढ़ने के बाद ही गर्मी में थाड़ी कमी आई।
विज्ञापन
गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार इन दिनों शुष्क हवा चलने के कारण दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है और यह क्रम आगे भी जारी रहने के आसार हैं।

शाहजहांपुर में तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती महिलाएं । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR