फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hot sun and humidity increased the heat, then the mercury rose

तीखी धूप और उमस ने बढ़ाई गर्मी, फिर उछला पारा

Tue, 19 Apr 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hot sun and humidity increased the heat, then the mercury rose
शाहजहांपुर में गर्मी से राहत पाने के लिए नल पर नहाते बच्चे । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आर्द्रता बढ़ने के कारण रात में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री घटकर 20.9 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन यह सामान्य से अधिक होने से जन सामान्य को उमस सताती रही। सोमवार को सुबह बैरोमीटर सूचकांक लुढ़कने से फिर बादल छाने शुरू हुए तो सूर्योदय के बाद भी धुंध और धूप के मिले-जुले असर से उमस और गर्मी पैदा हो गई। नतीजे में दोपहर को अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री बढ़कर 40.6 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

बीते चार दिन से तीखी धूप निकलने से शाम तक आर्द्रता इतनी कम हो रही है कि रात में ओस गिरने के लक्षण पूरी तरह मिट चुके हैं। इसीलिए बीती रात न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट भी उमस से निजात नहीं दिला सकी। आधी रात के बाद तक पंखे गर्म हवा फेंकते रहे। दोपहर तक गर्मी चरम पर पहुंची तो जरूरी कामों से बाहर निकले लोग अपने ठिकानों पर लौटने लगे।
विज्ञापन

सप्ताह का पहला दिन होने से कलक्ट्रेट और जजी परिसर में सुबह से आम दिनों की तरह भीड़ होने लगी, लेकिन बाद में गर्मी बढ़ने के साथ फरियादी और वादकारी घरों को लौटने लगे। इस कारण दोपहर दो बजे तक सरकारी कार्यालयों में सूनापन दिखने लगा। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार दिन और रात के तापमान में अंतर जितना कम होता जाएगा, उसी अनुपात में गर्मी और उमस का प्रकोप भी बढ़ता जाएगा। उनका कहना है कि बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से दस अंक अधिक होने की दशा में बूंदाबांदी और आंधी जैसे हालात बनेंगे, लेकिन अगले 48 घंटे तक मौसम में बदलाव के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed