फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hose pipe of hydraulic machine burst in the middle of the road, people struggling with jam all day long

Shahjahanpur News: बीच सड़क फटा हाइड्रोलिक मशीन का हौज पाइप, दिनभर जाम से जूझे लोग

Tue, 07 Feb 2023 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hose pipe of hydraulic machine burst in the middle of the road, people struggling with jam all day long
शाहजहांपुर में सिंजई मार्ग पर हाइड्रोलिक मशीन के खड़े होने के कारण लगा जाम। संवाद
-सिंजई में सरस्वती शिशु मंदिर के सामने सोमवार सुबह दस बजे खराब हुई मशीन
विज्ञापन

-जगह न होने के कारण पूरे दिन लगा रहा जाम, परेशान होते रहे सैकड़ों लोग
शाहजहांपुर। शहर में सीवर लाइन के लिए सड़क की खोदाई के साथ ही गैस पाइप लाइन डालने का काम भी चल रहा है। सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर के सामने गैस लाइन की खोदाई के लिए आई हाइड्रोलिक मशीन का हौज पाइप फट गया। सड़क के बीच मशीन खड़ी होने से पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे।
एचपी कंपनी द्वारा गैस पाइप लाइन डालने का काम कराया जा रहा। सोमवार सुबह दस बजे गैस पाइप लाइन के लिए काम शुरू हुआ तो हाइड्रोलिक मशीन का हौज पाइप फट गया। इसके बाद मशीन ने काम करना बंद कर दिया। चालक सड़क पर ही मशीन छोड़कर चला गया। सुबह यातायात का दबाव कम होने की वजह से ज्यादा दिक्कत नहीं हुई, लेकिन दोपहर होते-होते जाम लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन

कार, बाइक सवार, ई-रिक्शा समेत सैकड़ों वाहन जाम में फंने रहे। इस रूट से गुजरे लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा। जाम लगने की सूचना अधिकारियों तक पहुंची तो होमगार्ड को ड्यूटी पर लगा दिया। उनकी तैनाती के बाद भी जाम में राहत नहीं मिली। पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
अतिक्रमण और गलत पार्किंग बन रही जाम की वजह
-संकरी सड़कों को अतिक्रमण कर घेर लिया गया। लोग भी यातायात को लेकर लापरवाह हैं। सड़क पर गाड़ी खड़ी कर खरीदारी करने चले जाते हैं। ऐसे स्थिति में जाम लगना स्वभाविक है। इन्हीं समस्याओं को लेकर जाम से लोगों को जूझना पड़ता है।

यातायात विभाग खर्च करेगा आठ लाख,
-यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए शासन से ट्रैफिक पुलिस को करीब आठ लाख रुपये का बजट मिला है। विभाग ने चौराहों पर एलईडी लगाकर यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने की योजना बनाई है। इसके अलावा बैरियर समेत अन्य सामग्री खरीदी जाएगी। सीओ यातायात जगदीश लाल टम्टा ने बताया कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रयास चल रहे हैं।

ट्रैफिक पुलिस में जल्द होगी 15 कर्मचारियों की नियुक्ति
ट्रैफिक पुलिस के पास अभी 30 कर्मचारियों का स्टाफ है। स्टाफ की कमी के चलते होमगार्डों को लगा रखा है। यातायात पुलिस ने 15 कर्मियों की मांग की है। सीओ यातायात ने बताया कि जल्द ही कर्मियों की नियुक्ति हो जाएगी।


यातायात अवरुद्घ होने के चलते टीआई ने रुकवाया कार्य
लाल इमली चौराहे से सुभाषनगर की ओर जाने वाली सड़क पर पूर्व से कार्य चल रहा है। इस बीच जल निगम ने बीच लाल इमली चौराहे पर खोदाई करने का प्रयास किया। सूचना के बाद टीआई चंद्रकिरण राव पहुंचे। उन्होंने जल निगम के एई व जेई से वार्ता कर काम रुकवाया। चंद्रकिरण राव ने कहा कि पहले सुभाषनगर की ओर जाने वाला रोड सही कराएं जिससे ट्रैफिक को गुजारा जा सकें। उन्होंने खोदाई से पूर्व समन्वय स्थापित करने के लिए भी कहा। जिससे रूट को डायवर्ट किया जा सकें।

हाइड्रोलिक मशीन का हौज पाइप फटने के कारण जाम की कुछ स्थिति बन गई थी। जाम से निपटने के लिए ड्यूटी लगा दी गई थी। -चंद्रकिरण राव, यातायात निरीक्षक

शाहजहांपुर में सिंजई मार्ग पर हाइड्रोलिक मशीन के खड़े होने के कारण लगा जाम। संवाद

शाहजहांपुर में सिंजई मार्ग पर हाइड्रोलिक मशीन के खड़े होने के कारण लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed