फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Horrific accident Sister and brother crushed by bus in shahjahanpur

हादसे में तीन की मौत: बाइकों की टक्कर... सड़क पर गिरे भाई-बहन को बस ने कुचला, तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

Sun, 10 Nov 2024 08:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 10 Nov 2024 08:21 AM IST
सार

बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Horrific accident Sister and brother crushed by bus in shahjahanpur
फिरोज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के अल्हागंज क्षेत्र में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार शाम दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद सड़क पर गिरे फिरोज (23) व उसकी बहन चांदनी (22) को बस ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल उनके भाई इरशाद (8) की फर्रुखाबाद में इलाज के दौरान चली गई।

विज्ञापन


अल्हागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बगिया-प्रथम निवासी दिलदार अली के भतीजे हजरे की हरदोई के सवायजपुर थाना क्षेत्र के गांव सिलवारी स्थित ससुराल में दावत थी। इसमें शामिल होने के लिए दिलदार के बेटे फिरोज, इरशाद, बेटी चांदनी व शबाना बाइक से पूर्वाह्न 11 बजे घर से निकले थे। दावत होने के बाद शाम को चारों लोग एक ही बाइक से वापस आ रहे थे।

विज्ञापन

हादसे के बाद बस चालक फरार 
फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे पर अल्हागंज क्षेत्र के बाइपास स्थित कृष्णा ढाबा के पास शाम छह बजे उनकी बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर गिरे चांदनी और फिरोज को पीछे से आ रही बस ने कुचल दिया। इसके बाद चालक बस लेकर भाग गया।हादसे में इरशाद व शबाना घायल हो गए।

भाई-बहन को कुचलने वाले वाहन की तलाश 
दूसरी बाइक पर सवार ब्रजकांत निवासी गांव सलिया थाना हरपालपुर, हरदोई को भी गंभीर चाटें आई हैं। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ब्रजकांत व इरशाद को सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान इरशाद की भी जान चली गई। अल्हागंज थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि भाई-बहन को कुचलने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed