फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hope for train operation soon on Shahjahanpur-Pilibhit route

जीएम के निरीक्षण बाद शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट पर जल्द ट्रेनों के संचालन की उम्मीद जागी

Mon, 04 Apr 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hope for train operation soon on Shahjahanpur-Pilibhit route
पूर्वोत्तर रेलवे का शाहजहांपुर स्टेशन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के शाहजहांपुर-पीलीभीत स्टेशन के बीच नियमित ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। पिछले दिनों रेल महाप्रबंधक ने शाहबाद से पीलीभीत रूट के स्टेशनों का निरीक्षण किया था। इसके बाद से ट्रेन संचालन की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 से शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल मार्ग पर आमान परिवर्तन का कार्य हो रहा है, जो अब पूर्ण हो चुका है। फिलहाल इस मार्ग पर मालगाड़ी कोयला फैक्टरियों के लिए माल भी ढो रही हैं। लेकिन पैसेंजर ट्रेन का संचालन नहीं हो सका है। 26 मार्च को पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम अनुपम शर्मा के निरीक्षण के बाद फिर से शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल सेक्शन पर ट्रेन संचालन की उम्मीद जागी है। जीएम ने प्रमुख विभागाध्यक्षों व डीआरएम के साथ इज्जतनगर मंडल के शाहबाजनगर-निगोही-पीलीभीत-भोजीपुरा रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

इसके बाद पीलीभीत से भोजीपुरा तक स्पीड ट्रायल भी किया गया था। इसमें ट्रेन को 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया गया। उन्होंने शाहबाजनगर, निगोही रेलवे स्टेशनों पर सरंक्षा एवं यात्री सुख-सुविधा संबंधी कार्यों का जायजा लिया था। पूर्वोत्तर रेलवे के इन स्टेशनों पर टिकट आदि का सेटअप भी तैयार कर लिया है। जल्द ही ट्रेनों के संचालन की उम्मीद से यात्रियों में उत्साह है। इस रूट पर सीआरएस हो चुका है और मालगाड़ियों का आना-जाना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में ट्रेन संचालन पत्र हुआ था वायरल
पीलीभीत से शाहजहांपुर रेल पथ पर छह जनवरी को ट्रेन संचालन के लिए एक पत्र वायरल हो गया था। लेकिन तब डीआरएम आशुतोष पंत ने हमारे पास अब तक कोई लिखित जानकारी होने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि लिखित में वरिष्ठ जनों के निर्देश मिलने पर शाहजहांपुर रूट पर ट्रेन संचालन कराया जाएगा। इलेक्ट्रिक ट्रेन के ट्रायल व सीआरएस कराने का लक्ष्य जनवरी का निर्धारित था।
कोरोना संक्रमण की वजह से पड़ा असर
ब्रॉडगेज का काम पूरा होने के बाद पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल खंड पर ट्रेनें दौड़ाने के लिए सीआरएस निरीक्षण किया गया था। ट्रैक ट्रेनों के संचालन योग्य पाए जाने के बाद इज्जतनगर मंडल ने इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी थी। ट्रैक के फिट घोषित होने के बाद मालगाड़ियों का संचालन शुरू कर दिया गया। कोरोना काल में कम ट्रेनें चलने की वजह से यात्री गाड़ियों का संचालन शुरू नहीं हो सका था।
50 हजार आबादी प्रभावित हो रही
मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त भी ब्रॉडगेज ट्रैक पर सवारी गाड़ियां चलाने को हरी झंडी दे चुके हैं। फिर भी सवारी गाड़ियां नहीं चलाई जा रही हैं। सवारी गाड़ियों के संचालित नहीं होने से इस क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। लोगों को पीलीभीत, शाहजहांपुर जाने को बसों या डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ रहा है।
पेट्रोल महंगा हो गया
निगोही में मेरी मोबाइल की दुकान है। जहां रोजाना आना-जाना होता है। पेट्रोल महंगा हो रहा है। ऐसे में अगर शाहजाहंपुर-पीलीभीत रूट पर यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाए, तो काफी राहत मिल जाएगी। - आशीष शर्मा, शाहजहांपुर
क्यों नहीं चल रही ट्रेनें
सप्ताह में दो-तीन बार शाहजहांपुर जाना-आना पड़ता है। जब से शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद हुआ है, तब से बहुत समस्या हो गई। काम पूरा होने के बाद भी ट्रेनों का संचालन क्यों नहीं हो रहा? - राजेंद्र कुमार, निगोही
जल्द चलाई जाएंग ट्रेनें
शाहजहांपुर-पीलीभीत लाइन पर सवारी गाड़ियों का संचालन न होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। जब ट्रैक पर मालगाड़ियां चल रही हैं, तो यात्री गाड़ी चलाने में समस्या क्यों आ रही है, समझ से परे है। जल्द ट्रेनें चलें। - राजीव यादव, जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी
निजी वाहन से आते हैं
बिजनेस के सिलसिले में अक्सर पीलीभीत आना-जाना रहता है। ट्रेनों का संचालन न होने की वजह से निजी वाहन से आते-जाते है, जोकि काफी महंगा बैठता है। जितनी हो सके इस रूट पर ट्रेनों का संचालन होना ही चाहिए। - मोहम्मद सैफ अख्तर, हैंडलूम कारोबारी

पूर्वोत्तर रेलवे के पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट यात्री ट्रेनों का संचालन शीघ्र होने की उम्मीद है। पिछले दिनों ही महाप्रबंधक व मंडल रेल प्रबंधक ने संरक्षा निरीक्षण किया है। हालांकि अभी कोई तारीख सुनिश्चित नहीं हुई है। कुछ काम बाकी है, उनको पूरा किया जा रहा है। -राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed