फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hoop throwing sweets to the food department team

मिठाई फिंकवाने पर खाद्य विभाग की टीम को घेरा

Thu, 18 Aug 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 18 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
 रक्षाबंधन के पर्व पर मिलावटी और सड़ी गली मिठाई फिंकवाने पर खाद्य विभाग की टीम को व्यापारियों ने घेर लिया और जमकर हंगामा किया। विरोध को देखते हुए टीम को वापस लौटना पड़ा। 
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर मिठाई की भारी बिक्री को देखते हुए तमाम व्यापारियों ने मिलावटी मिठाई तैयार कर बेचने की तैयारी कर ली है। जानकारी पाकर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीपी सिंह, खाद्य अधिकारी महेश कुमार, आरपी गंगवार, एस दयाल और जयपाल बुधवार सुबह खुटार पहुंचे। खाद्य विभाग की टीम यह देखकर हतप्रभ रह गई कि नगर में तमाम स्थानों पर एल्मूनियम के वर्क सहित मिलावटी और अखाद्य पदार्थों से तैयार मिठाई की दुकानें सजी हुई हैं। कई जगहों पर रखी मिठाई से तो बदबू तक आ रही थी। इस पर टीम ने दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए मिठाई को फिंकवा दिया और गलत मिठाई बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। जानकारी पाकर व्यापार मंडल का पदाधिकारी बताने वाले तमाम लोग मौके पर पहुंचे और खाद्य विभाग की टीम से उलझ गए। लोगों को बीमारियां परोसने वाली मिठाई को फिंकवाने से उन्हें घोर आपत्ति थी। हंगामा बढ़ते देख खाद्य विभाग की टीम जिला मुख्यालय को वापस चली गई। नगर में इस मामले की व्यापक चर्चा है। नगर के अलावा देहात क्षेत्र में भी तमाम स्थानों पर अखाद्य पदार्थ मिली मिठाई धड़ल्ले से बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed